.jpg)
अक्सर लोग खाने का पैकेट या बॉक्स को सड़क पर ही फेंक देते हैं लेकिन अब ऐसा करने पर 1 लाख रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पश्चिम बंगाल के बलूरघाट में नगर निगम ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त नियम बनाए है। बताया जा रहा कि नगर निगम ने सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ एक हजार से एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूले जान की बात कही है।
नगर निगम के फैसले पर लोगों ने जाहिर की खुशी
बता दें, बलूरघाट निगग निगम की टीम के अनुसार, सड़क पर कचरा फेंकने की वजह से लोगों को परेशानी होती है। सड़क पर फेंके गए कचरे से बदबू आने लगती है। इससे आसपास से गुजरने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है और कचड़े के ढेर से परेशान लोग लगातार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। नगर निगम के फैसले पर लोगों ने खुशी जाहिर की है।
कैमरे से रखी जाएगी निगरानी
सड़क पर फैले को साफ करने के लिए बलूरघाट नगरपालिका ने एक बड़ा कदम उठा रही है। बताया जा रहा कि नगरपालिका निगरानी के लिए बलूरघाट शहर के कई सड़कों पर कैमरे लगाने की योजना बना रही है। जिसका उद्देश्य सिर्फ गैर-जिम्मेदार नागरिकों को पकड़ना है। बता दें, निगरानी के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। जिसके बाद पहचान कर नगर निगम की टीम आपके घर पर पहुंचेगी और भारी भरकम जुर्माना वसूलेगा।
कचरा फेंकने से पहले 2 बार सोचेगा
नगरपालिका ने जानकारी दी है कि 1000 से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। स्थानीय लोग इस पहल से खुश हैं। लोगों का कहना है कि अब से कोई भी कचरा फेंकने से पहले 2 बार सोचेगा।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)