.jpg)
Maharashtra News: महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फोन चलाने से रोकने पर नाराज होकर नाबालिग की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिसके बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह घटना 1 मार्च की शाम करीब 7 बजे की है। वहीं पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद 13 वर्षीय नाबालिग किशोर ने अपने घर पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पेनूर गांव का है पूरा मामला
आपको बता दें, यह घटना महाराष्ट्र स्थित सोलापुर जिले के मोहोल तालुका के पेनूर गांव में हुई। वहीं मृतक की पहचान यशराज धर्मराज डोके के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया रील देखना पसंद करता था। हालांकि परिवार द्वारा मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से मना करने पर नाराज होकर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। जब कुछ समय बाद उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह अंदर अचेत अवस्था में मिला। तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल और बाद में मोहोल के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दर्ज मामला किया
फिलहाल, घटना की सूचना मोहोल पुलिस स्टेशन को दे दी गई। जिसके बाद एक्सीडेंटल डेथ यानी की आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस कांस्टेबल नाले मामले की जांच कर रहे हैं।
अभिभावकों के लिए है चेतावनी
वहीं अब इस घटना से एक बार फिर बच्चों में बढ़ रही मोबाइल निर्भरता और मानसिक संवेदनशीलता को लेकर कई बड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। विशेषज्ञों की माने तो किशोरों के साथ संवाद और भावनात्मक सहयोग बेहद जरूरी है। जब भी कोई बच्चा मानसिक तनाव में दिखे, तो उसे डांटने के बजाय समझने और बात करने की कोशिश करें। समय पर संवाद से दुखद घटनाओं को टाल जा सकता है। कुल मिलाकर मोबाइल की लत बच्चों के लिए जानलेवा होती जा रही है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)