.jpg)
Hathras News: यूपी के हाथरस जिले से बड़ी घटना होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा 3 मार्च मंगलवार के दिन यमुना एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, इसके साथी ही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अब पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।
बस ने वैन को मारी टक्कर
कहा जा रहा है यह घटना मंगलवार 3 मार्च को हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। जहां डबल डेकर स्लीपर बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी, उसमें सवार 3 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल बता जा रहे हैं। इस हादसे पर पुलिस का बयान सामने आया। पुलिस का कहना है कि हादसा तड़के 4 बजकर 20 मिनट पर सादाबाद थाना क्षेत्र के हरिया गढ़ी गांव के पास हुआ। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह ने बताया कि वैन में कुल 16 लोग सवार होकर दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे। इस दौरान नोएडा से गोरखपुर की ओर जा रही स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी।
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
आगे पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक वैन से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। हालांकि बस चालक, परिचालक और ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे उन्होंने बताया कि बस मालिक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
'वैन में सवार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे'
अंत में पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली के निवासी थे और अलग-अलग परिवार से थे। वहीं सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से 2 की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)