.jpg)
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के काटने पर संबंधित निकायों को सख्त निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खूंखार आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर हाउस बनाए जाएं, लेकिन जानकारी के मुताबिक हाल के दिनों में गाजियाबाद में बिल्लियों ने अधिक लोगों को घायल किया है।
एमएमजी अस्पताल ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की
बता दें कि गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल की रिपोर्ट इस तथ्य की पुष्टि करती है। 21 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक कुल 6425 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 2917 लोगों को पहली डोज, 1766 को दूसरी, 1814 को तीसरी और पांच लोगों को चौथी डोज दी गई।
एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई
रिपोर्ट के अनुसार, कुत्तों के काटने पर कुल 1604 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई, जिसमें 770 पालतू और 834 आवारा कुत्तों के काटने से घायल हुए। चौंकाने वाली बात यह है कि 992 लोगों ने बिल्लियों के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है, जिनमें से अधिकांश पालतू बिल्लियों के काटने से अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें से 950 महिलाएं हैं, जबकि शेष बच्चे हैं।
बिल्लियों की संख्या में होती जा रही हैं वद्धि
रिपोर्ट के अनुसार, बिल्लियों के काटने से गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को एंटी रेबीज सीरम भी लगाना पड़ा है। वहीं, पिछले वर्ष 21 अगस्त से 21 नवंबर तक 1282 लोगों ने बिल्लियों के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है।
सोमवार को 387 लोगों ने लगवाई एंटी रेबीज वैक्सीन
सोमवार को कुत्तों के काटने पर दोनों अस्पतालों में 56 बच्चों समेत 387 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। जिला एमएमजी अस्पताल में 223 में से 36 बच्चों समेत कुल 92 ने पहली डोज लगवाई। संयुक्त अस्पताल में 164 लोगों में 20 बच्चों समेत 48 ने पहली डोज लगवाई।
written by - Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)