Ghee Health Benefits: सुबह खाली पेट 1 चम्मच ये चीज खा लो, शरीर में दिखेंगे चौंकाने वाले बदलाव!

Ghee Health Benefits: आजकल व्यस्त लाइफस्टाइल में लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। अगर आप भी फिट रखना चाहते है तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको फिट रहने में मदद करेगी।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. कहां-कहां और कितनी देर तक दिखेगा इस साल का पहला चंद्रग्रहण? नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग
  2. वृंदावन में विधवा माताओं की अनोखी होली, टूटी परम्पराओं की दीवारें
  3. चुपके से बढ़ती है दिल की बीमारियां! ये 5 आदतें आपके दिल को रखेंगी सुरक्षित
  4. चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं पर असर : क्या सच में खतरा है या सिर्फ अंधविश्वास? जानिए डॉक्टर्स की राय
  5. सोमवार के दिन महादेव का इन राशियों पर होगा विशेष आशीर्वाद, जानें आज का राशिफल
  6. होली से पहले चिप्स बनाना भूल गए? घबराएं नहीं, एक दिन में ऐसे करें तैयारी
  7. भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? जानें सही तारीख, चंद्रोदय समय और पूजा विधि
  8. पीरियड्स के पहले दिन क्यों होता है ज्यादा दर्द... डॉक्टर ने बताया ये कारण
  9. मेष से मीन तक का कैसा रहेगा मार्च का पहला दिन, जानिए सभी राशियों का राशिफल
  10. क्या आप जानते हैं ब्रेकअप के बाद क्यों कराते हैं लोग हेयरकट... रिसर्च में आई ये बात
  11. आमलकी एकादशी व्रत करने से बनते है सारे बिगड़े काम, जानें पूजा की विधि
  12. इस महिला ने एकदम आसान तरीके से घटाया वजन! केवल 7 स्टेप्स ने बदली जिंदगी
  13. इन राशियों के करियर में आएंगे बड़े बदलाव, जानिए सभी राशियों के राशिफल
  14. रंगों से नहीं बल्कि अनोखे अंदाज में मनाई जाती है होली, यहा देखें तस्वीरें
  15. क्या आप भी देखना चाहते हैं 6 ग्रहों की परेड...तो नोट कर लें दिन और समय

Ghee Health Benefits: आजकल व्यस्त लाइफस्टाइल में लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। अगर आप भी फिट रखना चाहते है तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको फिट रहने में मदद करेगी। हेल्थ एक्सपर्ट की मानते तो आयुर्वेद में देसी घी को शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अगर सुबह खाली पेट 1 चम्मच देसी घी का सेवन करते है तो यह न सिर्फ आपकी सेहत को भीतर से मजबूत बनाता है, बल्कि पूरे दिन के लिए शरीर और मन दोनों को ऊर्जा से भर देता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

घी खाने से बेहतर होती है पाचन तंत्र

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक घी में प्राकृतिक रूप से ब्यूट्रिक एसिड पाया जाता है, जो पेट और आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह हमारे गट हेल्थ को बेहतर बनाता है और पेट की सूजन को कम करता है। नियमित रूप से खाली पेट घी खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज जैसी जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।

गट हेल्थ के लिए घी है फायदेमंद

साथ ही घी का सेवन करने से हमारी आंतों की लाइनिंग और भीतरी परत को पोषण मिलता है। कहते है अगर यह परत कमजोर हो जाए तो पेट में दर्द, गैस या अपच जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। बता दें, घी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इस परत को ठीक करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

डायबिटीज वालों के लिए भी गुणकारी

यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो खाली पेट घी लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है और अचानक से आने वाले ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम करता है। इससे पूरे दिन ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और थकान महसूस नहीं होती।

मूड को होता है बेहतर

आपकों बता दें, घी में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में सेरोटोनिन जैसे खुश रहने वाले हार्मोन के स्तर को बढ़ाते हैं। इसलिए सुबह घी खाने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है।

जाने घी खाने का सही तरीका

हेल्थ एक्शपर्ट की अनुसार सुबह उठने के बाद, कुछ भी खाने या पीने से पहले 1 चम्मच देसी घी को सीधे खा सकते हैं या हल्के गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। ध्यान रखें कि घी शुद्ध और गाय के दूध से बना होना चाहिए, तभी इसके सभी फायदे मिलते हैं।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in