Tere Naam: सलमान खान की 'तेरे नाम' ने मचाया तहलका! 300 करोड़ क्लब फिल्म को दी करारी टक्कर

Tere Naam: सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म 'तेरे नाम' एक बार फिर सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने पहुंच चुकी है।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप...OTT पर धमाल, ये फिल्म ट्रेडिंग लिस्ट में सबको किया पीछे
  2. विवादों के बीच रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट...जानिए अबतक का कलेक्शन
  3. प्रभास की ‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय ने मारी एंट्री, फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा
  4. एक दूजे के हुए रश्मिका और विजय, सात फेरे के बाद कपल ने शेयर की तस्वीरें... दोनों ने लिखा प्यारा नोट
  5. 'द केरल स्टोरी 2' के रिलीज पर लगी रोक, केरल हाईकोर्ट का बयान- ‘बिना दिमाग लगाए फिल्म को सर्टिफिकेट...’
  6. आज शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका-विजय... दो रीति-रिवाजों से होगी शादी, प्राइमल थीम में विरोश वेडिंग
  7. Arijit Singh : फैंस के लिए राहत, अरिजीत नए गाने रिकॉर्ड नहीं करेंगे, लेकिन...
  8. बॉडी शेमिंग की वजह से रात-रात भर रोती थीं मृणाल ठाकुर... इस सुपरस्टार ने की एक्ट्रेस की मदद
  9. उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लेंगे सात फेरे, सोशल मीडिया पर कपल ने किया ऐलान
  10. "सुअर का मांस, गोमांस और मछली सह-अस्तित्व...", 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर देख भड़के अभिनेता Prakash Raj
  11. हिंदी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं ये एक्टर, जानिए 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के नाम
  12. शिखर धवन ने सोफी शाइन संग रचाई शादी, मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स में नजर आया रॉयल ग्लैमर, सामने आई तस्वीरें
  13. सलीम खान की सेहत को लेकर बॉलीवुड सितारों की चिंता, शाहरुख पहुचे अस्पताल
  14. बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड जाने पर प्रियंका का बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस ने कहा- 'हॉलीवुड जाने के लिए मजबूर किया गया’
  15. टीवी के ये मोस्ट पॉपुलर कपल के घर गूंजने वाली है किलकारी! शादी के 12 साल बनेंगे पेरेंट्स

Tere Naam: सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म 'तेरे नाम' एक बार फिर सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने पहुंच चुकी है। बता दें, 27 फरवरी को लिमिटेड स्क्रीन्स पर री-रिलीज हुई इस फिल्म ने भले ही शुरुआत धीमी की हो, लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर इसकी कमाई में लगातार बढ़त देखने को मिली। खासकर रविवार को फिल्म ने अच्छी छलांग लगाई और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत की।

सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था फिल्म 'तेरे नाम'

सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर इस ट्रैजिक लव स्टोरी को दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और तभी से यह सलमान के करियर की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। फैंस लंबे समय से इसे बड़े पर्दे पर दोबारा देखने का इंतजार कर रहे थे। री-रिलीज के बाद फिल्म का मुकाबला कई नई फिल्मों से रहा, जिनमें द केरल स्टोरी 2, ओ रोमियो और बॉर्डर 2 शामिल हैं। कड़ी टक्कर के बावजूद 'तेरे नाम' ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी।

3 दिनों में फिल्म ने की लाखों की कमाई

अगर कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 23 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसमें थोड़ा इजाफा हुआ और कमाई 25 लाख रुपये रही। वहीं तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 27 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। इस तरह 3 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 75 लाख रुपये नेट हो गई है।

इन बड़ी फिल्मों को दी मात

दिलचस्प बात यह है कि रविवार को 'तेरे नाम' ने बॉर्डर 2 के छठे रविवार के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने अपने 38वें दिन 25 लाख रुपये कमाए थे। इसके अलावा 'तेरे नाम' ने मर्दानी 3 के पांचवें रविवार के 24 लाख रुपये के कलेक्शन को भी मात दे दी। हालांकि फिल्म की कमाई बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन सीमित स्क्रीन्स और कड़े मुकाबले को देखते हुए यह प्रदर्शन ठीक माना जा रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में 'तेरे नाम' की कमाई में और कितना इजाफा होता है। फैंस का प्यार अगर यूं ही बना रहा, तो फिल्म आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in