.jpg)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा का बजट पेश किया है। 2026-27 के लिए कुल ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया। जो वर्ष 2025-26 के संशोधित आंकड़े ₹2,02,816.66 करोड़ से 10.28% ज्यादा है। बता दें कि बजट पेश करने से पहले विधायकों ने 'जो बोले सो निहाल' का नारा भी लगाया। सीएम नायब सैनी ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रत्येक मां, बहन, बुजुर्ग, साथी भाई और प्रिय युवाओं को नतमस्तक होता हूं। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मेरे हर बजट प्रस्ताव के पीछे केवल और केवल डबल इंजन सरकार की आपके उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट प्रतिज्ञा है। मोदी के विकसित भारत 2047 की यात्रा में हरियाणा एक अथक इंजन बनेगा। हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार किया है।
सीएम सैनी का दूसरा बजट
6 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक 13 बैठकें की हैं। 2199 सुझाव मिले हैं। AI चैटबॉट से 12,400 सुझाव मिले। कई सुझाव पत्र व ई-मेल से मिले। कुछ लोगों ने प्रत्यक्ष सुझाव दिए। मैंने पूरी गहनता से मंथन किया। 5,000 सुझावों को आज बजट प्रस्तावों में शामिल किया है। मेरा यह दूसरा राज्य बजट हरियाणा की जनता द्वारा बनाया गया बजट है।
सीएम नायब सैनी ने 12 बिंदुओं पर चर्चा की
सीएम नायब सैनी ने 12 बिंदुओं पर चर्चा की, उन्होंने कहा कि 2047 तक हमने हरियाणा की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन करने का लक्ष्य रखा है। सीएम ने कहा कि 2031 तक हरियाणा में कारों का हिस्सा बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि हरियाणा के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है।
हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार किया है।
हरियाणा में नया बिजली निगम बनाने का प्रस्ताव
सीएम सैनी ने कहा कि "हरियाणा में वर्तमान में 2 बिजली वितरण निगम हैं। पहला उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (HBVN) और दूसरा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN)। सरकार एक और बिजली वितरण निगम स्थापित करेगी। इसके जरिए, किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाए जाएंगे।"
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रस्ताव
सीएम ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा से जुड़े किसानों को जैविक खाद पर 80% सब्सिडी मिलेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से 2,000 एकड़ के एक क्लस्टर में आधुनिकतम तकनीकों द्वारा स्मार्ट एग्रीकल्चर नाम से एक नई योजना चलाई जाएगी।
हर जिले में बनाए जाएंगे स्वस्थ नारी क्लीनिक
हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, प्रत्येक जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे। ग्राम सभा में तीन बैठकें होंगी। ग्राम सभा की बैठकों में 6 नए कार्यों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें विकास, नशा निवारण, पेयजल, स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और रखरखाव निरीक्षण होगा।
एआई मिशन के तहत युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित
सैनी ने कहा कि एआई मिशन के तहत 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस संबंध में चार विभागों से प्रस्ताव आए हैं।
एयर क्लीन प्रोजेक्ट को मंजूरी
प्रदेश में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विश्व बैंक की मदद से एयर क्लीन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। वर्ष 2031 तक सभी जिलों में 2716 करोड़ रुपये से परियोजना पर काम होगा। विश्व बैंक 44 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में देगी, जबकि 2672 करोड़ रुपये 2 प्रतिशत ब्याज पर सहायता प्राप्त की जाएगी। विश्व बैंक की मदद से प्रदूषण से निपटने के लिए 6 बिंदुओं पर काम होगा।
प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा अव्वल
सैनी ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा अब देश के बड़े राज्यों में अग्रणी बन चुका है। वर्ष 2014-15 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय 1,47,382 रुपये थी, जो बढ़कर वर्ष 2023-24 में 3,24,958 रुपये तक पहुंच गई है।
वीटा बूथ आवंटन नीति में महिलाओं को आरक्षण
सीएम सैनी ने कहा कि 2025-26 के बजट में प्रस्तावित 350 नए वीटा बूथ खोलने का लक्ष्य 31 मार्च, 2026 तक पूरा हो जाएगा। वर्ष 2026-27 में 2,000 नए वीटा बूथ एवं मिल्क बार खोलने का प्रस्ताव है। साथ ही, वीटा बूथ आवंटन नीति में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
फिट हरियाणा अभियान होगा शुरू
हरियाणा में 'फिट हरियाणा अभियान' शुरू किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 30 सितंबर तक किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और एक खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किया जाएगा। कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। 'मिशन ओलंपिक 2036' योजना के अंतर्गत वैज्ञानिक तरीकों से पूरे राज्य में प्रतिभा खोज अभियान शुरू होगा।
written by - Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)