Tata ने Punch EV का फेसलिफ्ट BaaS मॉडल में किया लॉन्च, कीमत और फीचर्स हैं दमदार

कंपनी ने इसके लिए BaaS मॉडल भी लॉन्च किया है, बता दें कि बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन प्लान एक ऐसा मॉडल होता है, जिसमें गाड़ी की बैटरी कार की कीमत में शामिल नहीं होती है।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव: चांदी में उछाल, फिर भी हाई से ₹1.75 लाख सस्ती; जानें सोने का रेट
  2. इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 : मोबाइल डेटा की तरह देश को सस्‍ता AI देगी Jio, 7 साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे मुकेश अंबानी
  3. Nissan ने लॉन्‍च की सबसे सस्ती MPV SUV, दाम कम और दमदार फीचर्स में आई नजर
  4. Renault नए अवतार में पेश करने जा रही Kwid, दाम कम और दमदार फीचर्स में आएंगी नजर!
  5. Royal Meeting in Mumbai : जॉर्डन की महारानी रानिया और अंबानी परिवार की अनोखी भेंट, ईशा अंबानी के स्टाइल पर टिकी निगाहें
  6. Nothing का पहला इंडिया फ्लैगशिप स्टोर बेंगलुरु में खुला, ऑटो से पहुंचें CEO कार्ल पेई, वीडियो वायरल
  7. Tecno ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन! जानिए फीचर्स और कीमत
  8. MG ने Majestor SUV को भारत में किया पेश... इस महीनें से होगी बुकिंग, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Hyundai जल्द लॉन्च करेगी ये कार! Tata Punch EV को देगी टक्कर, जानें रेज और फीचर्स
  10. पेट्रोल-डीजल को कहें अलविदा... टाटा, मारुति, टोयोटा और किया ला रहे शानदार इलेक्ट्रिक कारें
  11. Tata Motors का बड़ा ऐलान, भारत में इस दिन से Jaguar-Land Rover कारों की होगी मैन्युफैक्चरिंग
  12. Samsung, oppo समेत कई स्मार्टफोन को टक्कर देंगी Vivo की ये सीरीज, जानें फीचर्स और कीमत
  13. देसी OSM ने मचाया तहलका! कंपनी ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स और कीमत जान हो जाएंगे हैरान
  14. Jeep का बड़ा ऐलान... पांच साल बाद कंपनी भारत में लॉन्च करेंगी नई SUV, जानें फीचर्स और दाम!
  15. Yamaha ने लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06, 169 किमी रेंज और दमदार फीचर्स

टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लीडर की भूमिका निभा रही हैं। कंपनी ने आज अपने मशहूर इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस इस किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखा है।। नए टाटा पंच फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके बैटरी पैक में किया गया है। बता दें कि कंपनी ने इस कार की आधिकारिक बुकिंग आज से शुरू कर दी है, वहीं, बहुत जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू की जाएगी।

BaaS स्कीम में 6.49 लाख कीमत

कंपनी ने इसके लिए BaaS मॉडल भी लॉन्च किया है, बता दें कि बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन प्लान एक ऐसा मॉडल होता है, जिसमें गाड़ी की बैटरी कार की कीमत में शामिल नहीं होती है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस स्कीम के तहत ग्राहकों को बैटरी रेंटल के लिए 2.6 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से EMI देनी होगी।

कैसी है नई पंच ईवी

Punch EV Facelift की फ्रंट की बात करें तो इसेमं नया फ्रंट बंपर दिया गया है, जिसमें अब क्लोज्ड ग्रिल और ज्यादा क्लीन डिजाइन है। वहीं, पहले हेडलैंप्स को जोड़ने वाला ब्लैक ट्रिम हटा दिया गया है। हालांकि Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट को और बीच में कर दिया गया है। चार्जिंग फ्लैप पहले जैसा ही रखा गया है।  इसके अलावा 16 इंच के नए एयरो ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो टाटा की बड़ी इलेक्ट्रिक कारों से इंस्पायर्ड है। इसके साथ ही तीन नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं, जिनके साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ दिया गया है। पीछे की तरफ अब कनेक्टेड LED टेललैंप दिए गए हैं, जो पेट्रोल पंच जैसे ही हैं।

पुराने केबिन में नया फील

इस EV की इंटीरियर की बात करें तो इसमें भी डैशबोर्ड का ओवरऑल लेआउट पहले जैसा ही है। इसमें ड्यूल टोन कलर थीम और नए ट्रिम फिनिश दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट्स में 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो कार को प्रीमियम अहसास देता है।

जानिए फीचर्स के बारे में

फीचर्स की बात करें तो कार में वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स वेरिएंट के हिसाब से दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो छह एयरबैग स्टैंडर्ड हैं। इसके अलावा हाई बीम असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी मिलते हैं।

बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज

टाटा मोटर्स के एमडी और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, शैलेश चंद्र ने लॉन्च इवेंट के दौरान कहा कि, नई टाटा पंच को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया गया है। ये कार मीडियम रेंज (30kWh) और लांग रेंज (40kWh) बैटरी पैक के साथ दो ऑप्शन में आती है। इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ा 40kWh का बैटरी पैक दिया गया है। ये बैटरी सिंगल चार्ज में 468 किलोमीटर (ARAI टेस्टेड) तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है।

26 मिनट में 80% तक होगी चार्ज

टाटा पंच इलेक्ट्रिक की चार्जिंग को लेकर भी कंपनी ने बड़ा दावा किया है। शैलेश चंद्र का कहना है कि, "इसकी बैटरी महज 15 मिनट में इतना चार्ज हो जाती है जिससे आपको तकरीबन 135 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है। इसके अलावा फास्ट DC चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को केवल 26 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।" यानी इस कार को आप लंबी यात्रा के समय शॉर्ट ब्रेक में भी चार्ज कर सकते हैं, जो काफी उपयोगी साबित होगा।

लाइफ टाइम वारंटी

टाटा मोटर्स पंच इलेक्ट्रिक की बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी दे रही है, यानी आप बिना किसी मानसिक तनाव के इस इलेक्ट्रिक कार को लंबे समय तक ड्राइव कर सकते हैं। यदि बैटरी में किसी तरह की परेशानी होती है तो कंपनी इसे निशुल्क रिपेयर करेगी और बदलेगी। शैलेश चंद्र का कहना है कि, "टाटा पंच ईवी अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसकी बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी मिल रही है." 

सस्ती हुई कार

Punch EV कई मायने में बेहद ख़ास है. बेस वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले अब 30,000 रुपये कम कर दी गई है, जिससे यह पहले से ज्यादा किफायती बन गई है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Citroen eC3 से है। Tata की अपनी इलेक्ट्रिक रेंज में यह Tiago EV से ऊपर और Nexon EV से नीचे पोजिशन की गई है।

written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in