AI Impact Summit 2026: 'ब्रेनलेस और शेमलेस है कांग्रेस', AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर भड़के संबित पात्रा

AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने शर्टलेस प्रदर्शन किया। जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई। वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. India Bangladesh Visa News: बांग्लादेश ने भारत के लिए वीजा सेवाएं फिर से बहाल की, द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का संकेत
  2. AI Summit में यूथ कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा, टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी
  3. होली पर घर यात्रा होगी आसान, प्रयागराज होते हुए यूपी, बिहार, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए शेड्यूल
  4. विवादित बयानों ने बढ़ाई राहुल गांधी की मुश्किलें! यूपी के बाद अब महाराष्ट्र की अदालत में होंगे पेश
  5. चीन की ‘सिलिकॉन बादशाहत’ को चुनौती! Pax Silica पार्टनरशिप में भारत की एंट्री
  6. जापान-सिंगापुर के चार दिवसीय दौरे पर सीएम योगी... 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी होंगे रवाना, जानें पूरा शेड्यूल
  7. दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी... तो पहाड़ों पर बारिश के आसार, IMD ने जारी किए चेतावनी
  8. रियल एस्टेट घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: गुरुग्राम के Ansal Hub-83 प्रोजेक्ट की 82 करोड़ की संपत्ति जब्त
  9. पीएम मोदी के साथ मंच पर बदला सीन: AI समिट में OpenAI और Anthropic के CEO ने हाथ उठाने की जगह दिखाई मुठ्ठियां
  10. रहमतों का पाक महीना शुरू! मस्जिदों में उमड़ा सैलाब, चांद दिखते ही रोज़ा की हुई शुरुआत, इबादत में डूबा देश
  11. मौसम ने लिया यू-टर्न , पहाड़ जमे, मैदान भीगे जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?
  12. AI क्रांति में भारत की ऐतिहासिक छलांग! एक मंच पर 2.5 लाख लोगों ने ली प्रतिज्ञा, क्या है टेक्नोलॉजी में नया विश्व रिकॉर्ड?
  13. दिल्ली के अस्पताल से नवजात की चोरी, दूध पिलाने के बहाने मासूम को ले उड़ी महिला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
  14. गलगोटिया AI समिट से बाहर... यूनिवर्सिटी ने दी सफाई! जानिए आखिर क्या है चीनी रोबोट का मामला
  15. व्यापार और कूटनीति पर बड़ा फोकस: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला 14 मंत्रियों, 260 कंपनियों के साथ आएंगे भारत

AI Impact Summit 2026: आज एआई इम्पैक्ट समिट का पांचवा दिन है। जिसमें 100 से ज्यादा देशों के तकनीकी धुरंधरों ने हिस्सा लिया। वहीं आज इस समागम में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। बता दें, AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कुछ सदस्यों ने शर्टलेस प्रदर्शन किया। जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई। वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। और कहा, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में जिनकी गिरफ्तारी हुई है, वे कांग्रेस के बड़े पदों पर कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। जो बेहद ही शर्मनाक है।

'भारत की छवि धूमिल करना चाहती है कांग्रेस'

बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'आज जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आया तो मन में बहुत गुस्सा था, लेकिन मैंने खुद को बड़ी मुश्किल से संभाला। उन्होंने आगे कहा आक्रोश सिर्फ बीजेपी प्रवक्ता में नहीं, बल्कि पूरे भारत की GenZ में है। और ये बीजेपी बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, बल्कि भारत बनाम उन ताकतों के खिलाफ है। जो भारत की छवि खराब करना चाहती है।

'प्रदर्शन की प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर बनी'

वहीं संबित पात्रा का दावा है कि ये चारों लोग समिट में रजिस्ट्रेशन कराकर बारकोड लेकर अंदर घुसे। फिर उसके बाद उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और प्रदर्शन किया। साथ आगे कहा कि ये पूरी प्लानिंग राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मौजूदगी में राहुल गांधी के आवास पर बनी थी।

'राहुल गांधी देश के सबसे बड़े गद्दार'

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए संबित पात्रा ने राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा गद्दार करार दिया। और रंग में भंग डालने वाले व्यक्ति कह डाला। क्योंकि राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर हो या एयर स्ट्राइक सब पर सवाल उठाते हैं। टॉप लेस, ब्रेनलेस और शेमलेस मेरे पास कांग्रेस के लिए ये तीन शब्द हैं। ये बीजेपी का नहीं बल्की ये भारत की AI समिट है। आगे कहा, मैं सभी GenZ से कहूंगा कि मोबाइल पर नेहरू और एडमिना को सर्च करके देखिए। वो भारत को सांपों का देश बता रहे थे और हंस रहे थे। जो नेहरू ने किया वही आज राहुल कर रहे हैं।'

जानें क्या है इंडिया समिट में प्रदर्शन का मामला?

बताया जा रहा ये पूरी घटना जब आज भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने शर्टलेस प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ नारे लगाए। गौरतलब है कि पुलिस ने कम से कम 4 से 10 लोगों को गिरफ्तार कर, कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे BJP कार्यकर्ता!

वहीं खबर है कि दिल्ली BJP कार्यकर्ता कल सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि इस इस पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  


AI Impact Summit 2026 में PM मोदी, गूगल और OpenAI जैसे बड़े नाम शामिल हैं। भारत को ग्लोबल साउथ में AI लीडर के रूप में पेश करने का मंच है। लेकिन इस घटना से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालांकि यूथ कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। वहीं अब इस घटना को संबित पात्रा ने देश की इमेज खराब करने की साजिश बताया और कहा, कि GenZ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in