Hardik Pandya: कुछ इस अंदाज में हार्दिक पांड्या ने सेलिब्रेट किया अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन

Hardik Pandya:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर अपने निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। एक बार फिर हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर छाए हुए है। 19 फरवरी को हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का 25वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. लगातार 12वीं जीत, फिर भी अधूरी खुशी, जीत के बावजूद भी क्यों बढ़ी भारत की टेंशन?
  2. मौसम बना विलेन IRE vs ZIM मैच रद्द, सुपर-8 की बदली तस्वीर
  3. हार का हिसाब अब कौन देगा? बाबर आजम की बल्लेबाज़ी पर गहराया संकट, शाहीन अफरीदी पर भी लटकी तलवार
  4. IND vs PAK 2026:भारत की शानदार जीत, देशभर में जश्न का माहौल
  5. IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव
  6. ICC Men's T20 World Cup: बारिश के साए में टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला, कोलंबो के R. Premadasa Stadium में मौसम पर टिकी फैंस की नजरें
  7. IND vs PAK T20: पांच महीने बाद फिर होगी महा टक्कर, जानें मैच का समय
  8. IND vs PAK T20 World cup : अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर आज फैसला, फैंस की नजरें....
  9. नामीबिया को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को 'हड़काया', कहा- वे अगले मैच के लिए पूरी तरह...
  10. टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया, 225 रन बनाकर रचा रिकॉर्ड
  11. T20 World Cup 2026: गुरबाज की तूफानी पारी के बावजूद अफगानिस्तान को हार, डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत
  12. Babar Azam : पाकिस्तान के सामने नई मुश्किल, बाबर आजम की बल्लेबाज़ी पर उठे सवाल
  13. टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, PCB और बांग्लादेश ने ICC से रखीं अहम मांगें
  14. T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को डांटा, कहा- पागल है क्या....; वीडियो वायरल
  15. T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज... पहले मैच में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, अमेरिका से भिड़ेगा भारत

Hardik Pandya:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर अपने निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। एक बार फिर हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर छाए हुए है। 19 फरवरी को हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का 25वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो साझा कर अपने प्यार का इजहार किया। वहीं अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कह रहे हैं वो अपनी एक्स वाइफ को भूल माहिका के प्यार में डूबे हुए हैं।

हार्दिक ने शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में हार्दिक और माहिका के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। हार्दिक ने इस भावुक पोस्ट के कैप्शन में माहिका को अपनी 'प्रिंसेस' बताते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया। आप एक शानदार इंसान हैं, आई लव यू।' इसके जवाब में माहिका ने भी दिल छू लेने वाला कमेंट करते हुए हार्दिक को साल का सबसे बेहतरीन तोहफा बताया। माहिका के जन्मदिन पर फूल और गिफ्ट के अलावा हार्दिक ने उनके नाम के इनीशियल का टैटू भी बनवाया, जिसकी झलक पहले ही देखने को मिली।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

हार्दिक के फैंस कर रहे तारीफ

हार्दिक और माहिका शर्मा का वीडियो सामने आते ही कमेंट बॉक्स में फैंस प्यार लुटाते दिखे। वहीं फैंस इस नई जोड़ी को सलामती की दुआएं दे रहे हैं। तो कई लोग माहिका को 'भाभीजी' कहकर संबोधित कर रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट ने पुरानी यादें ताजा कर दी,जब हार्दिक की जिंदगी में नताशा स्टेनकोविक हुआ करती थीं। आपकों बता दें कि हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी की थी और उनका एक बेटा अगस्त्य भी है। लेकिन 4 साल के बाद 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। उस समय जारी बयान में उन्होंने इसे एक कठिन लेकिन जरूरी फैसला बताया था।

कब शुरू हुआ माहिका और हार्दिक रिलेशन

खबरों की माने तो नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक ने 2025 में माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की थी। और तब से लेकर अब तक दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। हार्दिक की नई पार्टनर माहिका का उनके बेटे अगस्त्य के साथ भी गहरा और प्यारा रिश्ता विकसित हो गया है। सोशल मीडिया पर अक्सर अगस्त्य और माहिका की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। जिससे यह स्पष्ट होता है कि हार्दिक अपनी पुरानी यादों को पीछे छोड़कर एक नई और खुशहाल पारिवारिक शुरुआत कर चुके हैं। हार्दिक के लिए यह समय व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर एक नई पारी की शुरुआत जैसा है।

 

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in