शक में CA बना कातिल: हरियाणा में वेलेंटाइन डे के दूसरे ही दिन गर्भवती पत्नी को कैंची से गला रेता, फिर रचा लूट का ड्रामा

मामला रविवार की शाम का है। बताया जाता है कि पुलिस को डायल नंबर 112 पर सूचना मिली कि गांव पाहसौर के पास एक नवविवाहित दंपती के साथ लूट की वारदात हुई है और इसमें महक नामक विवाहिता की मौत भी हो गई है।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'भारत में आपका स्वागत है मेरे प्यारे दोस्त', मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के स्वागत के बाद बोले पीएम मोदी
  2. शादी से पहले शारीरिक संबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- शायद हम पुराने ख्यालों वाले हैं...
  3. आसमान में आज दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'! केवल ये लोग ही देख पाएंगे 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए समय
  4. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहुंचे मुंबई, पीएम मोदी ने किया स्वागत; कहा- प्यारे दोस्त मैक्रों...
  5. Delhi Dwarka Accident : रील के चक्कर में रईसजादे ने ली बाइक सवार की जान, इकलौते बेटे को खोने पर मां ने बयां किया दर्द
  6. झांसी: एक रूम की जिद पर होटल मैनेजर पर 40 बेल्टों का कहर, CCTV में कैद खौफनाक दृश्य
  7. बिना FASTag के नहीं होगी एंट्री! नई टोल नीति से किसकी बचेगी जेब, कौन देगा ज्यादा पैसा? क्या है पूरा सच पढ़ें यहां
  8. बजा बोर्ड एग्जाम का बिगुल: CBSE ने जारी की गाइडलाइन, सेंटर पर एंट्री से पहले जान लें गाइडलाइन, वरना बाहर ही रह जाएंगे!
  9. इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा : भारत-फ्रांस रिश्तों को नई उड़ान, मैक्रों-मोदी बैठक में AI और टेक्नोलॉजी पर अहम करार संभव
  10. Bihar Crime News: भोजपुर के करनामेपुर में महिला डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
  11. इंटरव्यू है या इमेज मेकओवर? कांग्रेस का पलटवार– ‘बजट की मार से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश
  12. सावधान! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बना सकता है इलाज को बेअसर, डॉक्टर्स ने दी बड़ी चेतावनी
  13. Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-NCR में बादलों की दस्तक, जानें आज का मौसम
  14. यूपी विधानसभा में बजट चर्चा आज से शुरू, सीएम योगी देंगे विपक्ष की आलोचना का जवाब
  15. '38 देशों के साथ अपनी शर्तों पर समझौते', PM मोदी बोले- राजनीतिक स्थिरता से भारत में बढ़ा निवेशकों का भरोसा

प्यार के जश्न 'वेलेंटाइन डे' के अगले ही दिन एक पति ने अपनी कार में सुनहरे सपने दिखाता हुआ पत्नी को मायके हांसी से गुरुग्राम की ओर लेकर रवाना हुआ था, लेकिन झज्जर जिले के बादली कस्बे के पास ही बीच सड़क उसने उसी पत्नी को खौफनाक तारीके से मौत के घाट उतारा दिया। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए लूट का ड्रामा भी रचा, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं चला और जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसके अपनी बैंक कर्मी पत्नी महक की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।

बीवी को मरने के बाद पुलिस को किया फोन

मामला रविवार की शाम का है। बताया जाता है कि पुलिस को डायल नंबर 112 पर सूचना मिली कि गांव पाहसौर के पास एक नवविवाहित दंपती के साथ लूट की वारदात हुई है और इसमें महक नामक विवाहिता की मौत भी हो गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पहले तो पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया साक्ष्य जुटाए और बाद में इस पूरे घटनाक्रम के बारे में वहीं पर मौजूद महक के पति अंशुल से जानकारी हासिल की। अंशुल गुरुग्राम में CA है।

कैंची से कटा गला

पुलिस के सामने महक के पति अंशुल ने अपने साथ हुई लूट का ड्रामा रचा। पुलिस को बताया कि कुछ लोग आए और उन्होंने उनकी गाड़ी रुकवा कर उनके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी की हत्या कर डाली और गाड़ी लूट कर ले गए। थाना प्रभारी के अनुसार, बातचीत के दौरान अंशुल अपनी बात रखते हुए पूरी तरह से पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी बातों पर शक की सुई घूमनी शुरू हो गई, तुरंत वह सख्ती से पूछताछ करने के बाद टूट गया और उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पहले अपनी पत्नी को गला घोंटा और बाद में कैंची से उसके गले पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दो माह की गर्भवती थी महिला

महक की हत्या की योजना उसने पहले ही बना रखी थी और कैंची भी वह अपने साथ लेकर चला था। थाना प्रभारी के अनुसार चार माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पता यह भी चला है कि महक दो माह की गर्भवती थी।

वैलेंटाईन-डे मनाने के बाद मौत की रची साजिश

थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में एक बात सामने आई है कि अशुंल को अपनी पत्नी महक के चरित्र पर संदेह था, क्योंकि बैंक में होने की वजह से वह फोन पर अपने साथी कर्मचारियों से बातचीत करती थी। इसी के चलते अंशुल ने महक की हत्या कर डाली। यह भी सामने आया कि अंशुल ने पहले अपनी पत्नी के साथ वैलेंटाईन-डे मनाया और बाद में उसकी हत्या की योजना बनाई। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत से रिमांड मिलने के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने ला पाएगी। 

  written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in