.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुंबई में मुलाकात की है। पीएम मोदी और मैक्रों के मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई, जिसमें दोनों नेता बेहद गर्मजोशी से हाथ मिलाते और फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं। दोनों नेता शाम को भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर 2026 का उद्घाटन करेंगे। मोदी और मैक्रों उद्योगपतियों, स्टार्टअप फाउंडर्स, रिसर्च एक्सपर्ट्स, और इनोवेशन से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। बता दें कि अपनी इस यात्रा के दौरान मैक्रों दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे। मुंबई पहुंचने पर फ्रांस के राष्ट्रपति का मुंबई एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गवर्नर आचार्य देवव्रत ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
मुंबई में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने अपने X हैंडल (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट में लिखा, 'मुंबई में अपने मित्र, राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई, उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद आया और उन्होंने आज सुबह अपनी वॉक का भी खूब आनंद लिया।' दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यहां लोकभवन में व्यापक द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें भारत और फ्रांस के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी।
It’s a delight to meet my friend, President Macron in Mumbai! He told me he really likes the city and also enjoyed his run earlier in the day! @EmmanuelMacron pic.twitter.com/edPKuLdn0f
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026
मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
बता दें कि इस दौरे के दौरान फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई आतंकी 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी, उन्होंने कहा "मुंबई के ताज महल पैलेस में 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी, उनके परिवारों और प्रियजनों के लिए, और भारत के लिए फ्रांस आपके साथ खड़ा है। आतंकवाद के सामने, एकता और पक्के इरादे के साथ।" दूसरी ओर पीएम मोदी ने एक्स पर मैक्रों का स्वागत करते हुए लिखा, "भारत आपके आने और हमारे आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक है। मुझे विश्वास है कि हमारी बातचीत से सभी सेक्टर में सहयोग और मजबूत होगा और ग्लोबल तरक्की में मदद मिलेगी।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त इमैनुएल मैक्रों।"
मैक्रों का यह भारत का चौथा दौरा
राष्ट्रपति मैक्रों का यह दौरा पीएम मोदी के भारत द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के न्योते के दौरान हो रहा है। यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है और मुंबई में उनका पहला आधिकारिक दौरा है। इससे पहले वो मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। फिर वो सितंबर 2023 में जी20 सम्मेलन के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है, और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, पीएम मोदी और मैक्रों के बीच बातचीत में इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के तहत हुई तरक्की का पूरा रिव्यू शामिल होगा।
written by- Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)