बांग्लादेश में नई सरकार : तारिक रहमान बने नए प्रधानमंत्री, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर टिकी दुनिया की निगाहें

13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार, 17 फरवरी की सुबह शपथ ली। इसके साथ ही आम चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. India-UK FTA: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता अप्रैल से लागू होने की संभावना, ब्रिटिश संसद में बहस...
  2. ढाका में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, BNP की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन, भारत की ओर से ओम बिरला रहेंगे मौजूद
  3. अमेरिका का बड़ा बदला! सीरिया में ISIS के ठिकानों पर किया अटैक....कहा- हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाया तो जवाब...
  4. चीन का बड़ा फैसला... अफ्रीकी के 53 देशों के लिए टैरिफ जीरो, जानें इसके पीछे की वजह
  5. Bangladesh: 17 फरवरी को PM पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत इन 13 दोशों को भेजा न्योता
  6. कौन है निखिल गुप्ता? जिसे खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश मामले में मिली 24 साल की सजा
  7. Bangladesh में BNP ने दो-तिहाई बहुमत से जीत की हासिल, PM मोदी से लेकर अमेरिका तक ने तारिक़ रहमान को दी बधाई
  8. Bangladesh Elections 2026: 299 सीटों पर मतदान शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग, भारत की टिकी नजरें
  9. फ्रांस में 79 वर्षीय शख्स ने 89 नाबालिगों लड़कों का किया यौन शोषण...आरोपी का नाम हुआ सार्वजनिक, जानिए दरिंदगी भरी कहानी
  10. सोमालिया के समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग... 15 मिनट बाद हुआ पैसेंजर प्लेन क्रैश, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
  11. बांग्लादेश में चुनावी माहौल के बीच अल्पसंख्यकों पर हमला, वोटिंग से 48 घंटे पहले हिंदू कारोबारी की हत्या
  12. नाइजीरिया में मौत का तांडव,...यात्रियों से भरा ट्रक का सड़क हादसा, 30 की मृत्यु
  13. हत्या या मौत? बांग्लादेश के हिंदू नेता की जेल में निधन, शेख हसीना की पार्टी के थे रमेश चंद्र सेन
  14. रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, AIMSA ने पीएम मोदी को लिखा लेटर; सरकार से की ये डिमांड
  15. PM Modi के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन, भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

बीएनपी चीफ तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि ढाका पहुंचे हैं। इसके साथ ही, भारत की तरफ से शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ढाका पहुंचे हैं।

सुबह में ही नवनिर्वाचित सांसदों ने ली थी शपथ

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सुबह करीब 10:42 बजे नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई।  संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, स्पीकर या डिप्टी स्पीकर की अनुपस्थिति में यह जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त निभाते हैं।

कौन-कौन होगा शामिल?

शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों को न्यौता दिया गया, जिसमें भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होने के लिए बांग्लादेश पहुंच चुके हैं, उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी पहुंचे हैं। मलेशिया के पीएम बांग्लादेश पहुंच चुके हैं। इसके अलावा मालदीव, पाकिस्तान, तुर्की और श्रीलंका के प्रतिनिधि भी समारोह में मौजूद है। चीन, सऊदी अरब, यूएई और ब्रुनेई के भी प्रतिनिधियों को निमंत्रण दिया गया है।

बीएनपी ने अकेले 209 सीटें हासिल कीं

13वीं राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार, 17 फरवरी की सुबह शपथ ली। इसके साथ ही आम चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसने कई महीनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत किया। आधिकारिक नतीजों के मुताबिक, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 297 में से 211 सीटें जीतीं, जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को 77 सीटें मिलीं। सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। बीएनपी ने अकेले 209 सीटें हासिल कीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी।

  written by- Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in