दिल्ली में AI के महाकुंभ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन...कई कंपनियों ने किए बड़े अनाउंसमेंट

AI इम्पैक्ट समिट का पहला दिन सफल रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट एक्स्पो का उद्घाटन किया किया, साथ ही बड़े ऐलान भी हुए हैं।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. आखिर क्यों दिन के समय आकाश नीला दिखता है, लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त में लाल हो जाता है? जानें इसकी वजह!
  2. आखिर क्यों एनवीडिया के सीईओ भारत AI Impact Summit में नहीं होंगे शामिल? कंपनी ने अनुपस्थिति की बड़ी वजह बताई
  3. Microsoft Windows में पाई गईं कई खामियां...एक क्लिक में हो सकता आपका सिस्टम हैक, ऐसे रहें सेफ
  4. बारिश आने से पहले ही मौसम विभाग कैसे करता है मौसम का पूर्वानुमान?, जानिए IMD का Prediction Model का तरीका
  5. भारत के Sarvam AI ने Google Gemini और ChatGPT को दी मात, जानिए इसकी खासियत
  6. AI पर भारत के बजट जितना खर्च, ये कंपनियां बदल देंगी टेक की दुनिया
  7. क्रोम खुद कर देगा आपके सारे काम! गूगल लेकर आया दमदार AI फीचर्स, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
  8. कौन हैं अमर सुब्रमण्य जिन्हें एप्पल के नए एआई उपाध्यक्ष बनाया गया?
  9. भारत में शुरू होगी ई-पासपोर्ट की नई पीढ़ी: RFID चिप, AI सिस्टम और सुपर सिक्योर पासपोर्ट सेवा
  10. इंटरनेट स्लो या बफरिंग हो रहा है? जानें असली वजह और करें स्पीड टेस्ट तुरंत
  11. Axiom-4 Mission: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय बनने जा रहे शुभांशु, इतिहास का साक्षी बन सकते हैं पीएम मोदी

सोमवार 16 फरवरी से शुक्रवार 20 फरवरी तक चलने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसके इंपैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के दिग्गज दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस शिखर सम्मेलन के जरिये तेजी से बदलती एआई की दुनिया को समझना और आम लोगों तक इसके फायदे और असर को पहुंचाना आसान हो सकता है। समिट की महत्ता इसी बात से समझी जा सकती है कि इसमें न केवल टेक कंपनियों के दिग्गज, बल्कि अनेक देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी हिस्सा ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

बता दें कि AI इम्पैक्ट समिट का पहला दिन सफल रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट एक्स्पो का उद्घाटन किया किया, साथ ही बड़े ऐलान भी हुए हैं।  बता दें कि पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र AI Impact Expo रहा है। जहां 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए गए हैं। कंपनी और स्टार्टअप ने अपने-अपने एग्जिबिशन पर AI इनोवेशन और फायदों के बारे में बताया है।

कई बड़ी कंपनी भी शामिल

AI इंडस्ट्री की दिग्जज कंपनियों ने भी अपने एग्जिबिशन शोकेश किए हैं। इसमें ओपनएआई, एंथ्रॉपिक, गूगल आदि के नाम शामिल हैं। इन शोकेश पर मीडिया और विजिटर्स को जाने की परमिशन थी। आने वाले दिनों में दिग्गज AI कंपनियों के CEO भी शामिल होंगे।

OpenAI का भारत में बढ़ा यूजरबेस 

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बताया है कि भारत में ChatGPT के वीकली एक्टिव यूजर्स की संख्या 10 करोड़ (100 मिलियन) को पार कर गई है और यह संख्या अमेरिका के बाद दूसरी नंबर पर है। ऑल्टमैन के मुताबिक, ChatGPT का यूज करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या भारत में छात्रों की है।

Neysa में बड़ा इनवेस्टमेंट 

ब्लैकस्टोन ने भारतीय एआई स्टार्टअप Neysa में 600 मिलियन डॉलर (करीब 5,445 करोड़ रुपये) के इक्विटी फंडरेज के तहत हिस्सेदारी खरीदा है। 

बेंगलुरु स्टार्टअप को 15 मिलियन डॉलर मिले

बेंगलुरु स्थित C2i, जो डेटा सेंटर्स के लिए पावर सॉल्यूशन डेवलप कर रहा है, उसने Peak XV के नेतृत्व में सीरीज A फंडिंग राउंड में 15 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।

नौकरी पर नहीं प्रोफिट पर फोकस करेंगी आईटी कंपनियां

HCL के सीईओ विनीत नैय्यर ने कहा कि भारतीय आईटी कंपनियां रोजगार जनरेट करने पर नहीं बल्कि मुनाफे पर ध्यान देंगी। Khosla Ventures के संस्थापक विनोद खोसला ने बताया है कि आईटी सर्विसेज और बीपीओ जैसे बिजनेस पर बड़ा बदलाव दिखेगा। ये बदलाव करीब आने वाले 5 साल में नजर आएगा। 

Anthropic ने भारत में अपना पहला ऑफिस खोला

Anthropic ने भी सोमवार के दिन बड़ा ऐलान किया है कि वह भारत में अपना पहला ऑफिस बेंगलुरु में ओपन करने जा रहे हैं। कंपनी ने बताया है कि अमेरिका के बाद Claude का दूसरा सबसे बड़ा यूजरबेस भारत में है।

एआई इंपैक्ट समिट क्या है?

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय और इंडिया एआई मिशन की पहल है। यह पांच दिन का कार्यक्रम है, जिसमें पॉलिसी, रिसर्च, इंडस्ट्री और आम भागीदारी, सबको जोड़ा गया है। सरकार ने इस समिट की थीम रखी है- सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय।

 written by- Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in