Renault नए अवतार में पेश करने जा रही Kwid, दाम कम और दमदार फीचर्स में आएंगी नजर!

नई क्विड के अंदर भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सीटों के कपड़े और रंग को बदला जा सकता है ताकि केबिन ज्यादा फ्रेश और आरामदायक लगे।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Royal Meeting in Mumbai : जॉर्डन की महारानी रानिया और अंबानी परिवार की अनोखी भेंट, ईशा अंबानी के स्टाइल पर टिकी निगाहें
  2. Nothing का पहला इंडिया फ्लैगशिप स्टोर बेंगलुरु में खुला, ऑटो से पहुंचें CEO कार्ल पेई, वीडियो वायरल
  3. Tecno ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन! जानिए फीचर्स और कीमत
  4. MG ने Majestor SUV को भारत में किया पेश... इस महीनें से होगी बुकिंग, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Hyundai जल्द लॉन्च करेगी ये कार! Tata Punch EV को देगी टक्कर, जानें रेज और फीचर्स
  6. पेट्रोल-डीजल को कहें अलविदा... टाटा, मारुति, टोयोटा और किया ला रहे शानदार इलेक्ट्रिक कारें
  7. Tata Motors का बड़ा ऐलान, भारत में इस दिन से Jaguar-Land Rover कारों की होगी मैन्युफैक्चरिंग
  8. Samsung, oppo समेत कई स्मार्टफोन को टक्कर देंगी Vivo की ये सीरीज, जानें फीचर्स और कीमत
  9. देसी OSM ने मचाया तहलका! कंपनी ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स और कीमत जान हो जाएंगे हैरान
  10. Jeep का बड़ा ऐलान... पांच साल बाद कंपनी भारत में लॉन्च करेंगी नई SUV, जानें फीचर्स और दाम!
  11. Yamaha ने लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06, 169 किमी रेंज और दमदार फीचर्स
  12. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, दर्ज की 20 लाख करोड़ की बढ़त
  13. बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट; जानें पूरी अपडेट
  14. EV में बड़ा बदलाव, भागती हुई कार होगी चार्ज! इस कंपनी ने गाड़ी की छत पर लगाया सोलर पैनल
  15. किचन को बनाना है लग्जरियस तो खरीदें Haier की ये 4-डोर रेफ्रिजरेटर...कंपनी ने लॉन्च की शानदार फ्रिज

भारतीय बाजार में रेनॉल्ट (Renault) ने अपनी कारों को लगातार अपडेट कर रही है। कंपनी ने ट्राइबर और काइगर के नए मॉडल लॉन्च कर दिए हैं और डस्टर SUV की भी वापसी की तैयारी चल रही है। अब इस पारी में कंपनी की सबसे सस्ती कार रेनॉ क्विड की, जो काफी समय से बिना किसी बड़े बदलाव के बाजार में मौजूद है। उसके भी नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसका नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है।

कई बदलाव किए जाएंगे

जानकारी के मुताबकि टेस्टिंग के दौरान कार के आगे और पीछे के हिस्से को ढक कर रखा गया था। इसका मतलब है कि कार के डिजाइन में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। नई क्विड का लुक रेनॉ की काइगर SUV से मिलता-जुलता हो सकता है। इसमें पतली LED लाइट्स और नई स्टाइलिश ग्रिल देखने को मिल सकती है। पीछे की तरफ नया रेनॉल्ट लोगो और बदली हुई टेल लाइट्स दी जा सकती हैं, जिससे कार पहले से ज्यादा मॉडर्न और अट्रैक्टिव नजर आएगी।

इंटीरियर और फीचर्स में भी होंगे बदलाव

नई क्विड के अंदर भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सीटों के कपड़े और रंग को बदला जा सकता है ताकि केबिन ज्यादा फ्रेश और आरामदायक लगे। इसके अलावा पहले से बड़ी टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है, साथ ही नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव बेहतर होगा। हालांकि, पीछे के पार्किंग सेंसर्स, आगे की पावर विंडो और क्रूज कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स पहले की तरह ही मिलते रहेंगे।

इंजन और लॉन्च डिटेल्स

बताया जा रहा है कि इंजन के मामले में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। नई क्विड में वही 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 68 bhp की पावर देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प रहेगा, साथ ही CNG वर्जन भी उपलब्ध हो सकता है। कीमत करीब 4.30 लाख से शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि यह नया मॉडल 2027 तक भारत में लॉन्च हो सकता है और इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो से होगा।

  written by- Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in