.jpg)
17 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंचेंगे, जहां उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अहम औपचारिक बातचीत होगी। राष्ट्रपति मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, जो उनकी भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा होगी। PIB के अनुसार, 17 फरवरी को दोपहर करीब 3:15 बजे दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और आर्थिक, रक्षा, तकनीकी व नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी, साथ ही सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का तीन दिवसीय भारत दौरा
बताया जा रहा है कि शाम करीब 5:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के बड़े नाम, शोधकर्ता, स्टार्ट-अप संस्थापक और तकनीकी इनोवेटर्स शामिल होंगे। इस मौके पर दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उच्च तकनीकों के जरिए अपनी साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मजबूत संदेश देंगे।
मुंबई में है द्विपक्षीय वार्ता, इनोवेशन पर होंगे अहम समझौते
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यह यात्रा भारत-फ्रांस की मजबूत दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का संकेत मानी जा रही है। 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बातचीत में दोनों देश रणनीतिक सहयोग, तकनीक और नवाचार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
मैक्रो दिल्ली में हो रहे AI इम्पैक्ट समिट में भी लेंगे हिस्सा
19 फरवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य और उसके प्रभावों पर चर्चा होगी। यह दौरा फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के बाद हो रहा है, जो दिखाता है कि भारत और फ्रांस अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Written By - Namita Verma

.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)

