.jpg)
भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की एक नर्तकी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। यह घटना शनिवार की रात को हुई। घटना की जानकारी रविवार सुबह पुलिस को मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी आरोपी करनामेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नर्तकी की मेडिकल जांच कराए जाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
करनामेपुर में नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला
सूत्रों के अनुसार, यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली नर्तकी करनामेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहती हैं। वह उसी इलाके के एक व्यक्ति की नाच पार्टी में डांसर के रूप में काम करती हैं। शनिवार शाम वह एक कार्यक्रम में गई थीं, तभी तीन आरोपितों ने उन्हें बहला-फुसला कर किसी और जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की।
3 आरोपी गिरफ्तार
रविवार को नर्तकी और नाच पार्टी के संचालक की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है। इस दौरान नर्तकी की मेडिकल जांच कराई जा रही है और उनके बयान को कोर्ट में दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच के परिणाम आने के बाद ही दुष्कर्म के मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
Written By - Namita Verma

.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)

