आखिर क्यों दिन के समय आकाश नीला दिखता है, लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त में लाल हो जाता है? जानें इसकी वजह!

दिन में ऊपर देखो तो आकाश नीला दिखता है। लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय वही आकाश लाल-नारंगी हो जाता है,यह जादू नहीं, बल्कि सूरज की रोशनी और वायुमंडल का खेल है।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. आखिर क्यों एनवीडिया के सीईओ भारत AI Impact Summit में नहीं होंगे शामिल? कंपनी ने अनुपस्थिति की बड़ी वजह बताई
  2. Microsoft Windows में पाई गईं कई खामियां...एक क्लिक में हो सकता आपका सिस्टम हैक, ऐसे रहें सेफ
  3. बारिश आने से पहले ही मौसम विभाग कैसे करता है मौसम का पूर्वानुमान?, जानिए IMD का Prediction Model का तरीका
  4. भारत के Sarvam AI ने Google Gemini और ChatGPT को दी मात, जानिए इसकी खासियत
  5. AI पर भारत के बजट जितना खर्च, ये कंपनियां बदल देंगी टेक की दुनिया
  6. क्रोम खुद कर देगा आपके सारे काम! गूगल लेकर आया दमदार AI फीचर्स, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
  7. कौन हैं अमर सुब्रमण्य जिन्हें एप्पल के नए एआई उपाध्यक्ष बनाया गया?
  8. भारत में शुरू होगी ई-पासपोर्ट की नई पीढ़ी: RFID चिप, AI सिस्टम और सुपर सिक्योर पासपोर्ट सेवा
  9. इंटरनेट स्लो या बफरिंग हो रहा है? जानें असली वजह और करें स्पीड टेस्ट तुरंत
  10. Axiom-4 Mission: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय बनने जा रहे शुभांशु, इतिहास का साक्षी बन सकते हैं पीएम मोदी

साफ दिन में आकाश हमेशा नीला दिखता है, लेकिन सूर्योदय या सूर्यास्त के समय यह नारंगी, गुलाबी और लाल रंगों में रंग जाता है। ऐसा कोई जादू नहीं है, बल्कि यह सूरज की रोशनी और पृथ्वी के वायुमंडल का कमाल है। इंडिया टुडे साइंस की नई सीरीज में हम रोजमर्रा की ऐसी घटनाओं को सरल तरीके से समझाएंगे। आज जानते हैं कि दिन के अलग-अलग समय में आकाश का रंग क्यों बदलता है।

दिन में आकाश नीला क्यों होता है?

दिन में सूरज ऊपर होता है, इसलिए उसकी रोशनी वायुमंडल से कम दूरी तय करती है। नीली रोशनी, जिसकी तरंगें छोटी होती हैं, चारों तरफ ज्यादा फैलती है। जब हम ऊपर देखते हैं, तो वही बिखरी नीली रोशनी हमारी आंखों तक पहुंचती है, इसलिए आकाश नीला दिखाई देता है।

आसमान का रंग नीला क्यों, वजह जानते हैं आप? - Why is the sky blue know  reason of sky color scattering of light lbsv

सूर्योदय और सूर्यास्त में आकाश लाल-नारंगी क्यों दिखता है?

सूर्योदय या सूर्यास्त के समय, सूरज क्षितिज के पास होता है, इसलिए उसकी रोशनी को वायुमंडल में लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इस दौरान रोशनी ज्यादा गैस और धूल कणों से टकराती है, जिससे नीली और बैंगनी किरणें बिखर जाती हैं और हमारी आंखों तक नहीं पहुंचती। वहीं, लाल, नारंगी और पीली किरणें लंबी तरंगों वाली होती हैं, इसलिए वे सीधे हमारे पास आती हैं और आकाश को सुंदर सूर्योदय या सूर्यास्त का रंग देती हैं।

आखिर उदय और अस्त होते समय सूरज लाल क्यों दिखाई देता है? - Why Does The Sun  Turn Red When It Rises And Falls - Amar Ujala Hindi News Live

आकाश के रंग का रहस्य

आकाश का अपना कोई रंग नहीं होता। जो रंग हमें दिखाई देता है, वह सूरज की रोशनी का वायुमंडल में बिखराव (स्कैटरिंग) है। सूरज की रोशनी सफेद दिखती है, लेकिन इसमें सभी रंगों की तरंगें (वेवलेंथ) होती हैं। नीले और बैंगनी रंग की तरंगें छोटी होती हैं, जबकि लाल और नारंगी की तरंगें लंबी। जब सूरज की रोशनी वायुमंडल में प्रवेश करती है, तो यह नाइट्रोजन और ऑक्सीजन जैसी छोटी गैस अणुओं से टकराती है। ये अणु छोटी तरंगों (नीला और बैंगनी) को ज्यादा फैलाते हैं। इस प्रक्रिया को रेली स्कैटरिंग कहते हैं, जिसे 19वीं सदी में भौतिक विज्ञानी लॉर्ड रेली ने समझाया था।

Written By - Namita Verma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in