Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने वीकेंड में बढ़ाई कमाई,जानें 'मर्दानी 3’ ने ‘ओ रोमियो’ के आगे कितनी कमाई की?

Mardaani 3 VS Border 2: वीकेंड में दर्शकों ने ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ को थिएटर में खूब देखा। जानिए इनका 17वाँ और 24वाँ दिन का कलेक्शन।

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. छोटे हाथ, बड़ा दिल Rajpal Yadav के लिए बच्चों का प्यार, शाहजहांपुर के बच्चों ने भेजा गुल्लक का पैसा
  2. राजपाल यादव जेल में ही हैं, वायरल वीडियो ने फैलाई अफवाह, पत्नी राधा यादव ने बताई सच्चाई
  3. राजपाल यादव की मुश्किल घड़ी में सलमान खान का बड़ा साथ, जाने वायरल वीडियो की सच्चाई
  4. वैलेंटाइन डे पर सेलेब्स का प्यार भरा अंदाज, सोशल मीडिया पर पार्टनर के लिए किया खास इजहार
  5. शादी की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मिंगल होने के लिए तैयार...
  6. O Romeo फर्स्ट रिव्यू : शाहिद कपूर–तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने जीता दिल, बॉक्स ऑफिस पर दिखा जबरदस्त क्रेज
  7. मनोज बाजपेयी की फिल्म पर SC का सख्त रुख, ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलो, तब तक रिलीज नहीं होगी फिल्म
  8. राजपाल यादव को बेल मिलेगी या जेल? 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में आज अहम सुनवाई
  9. 9 करोड़ के कर्ज में फंसे राजपाल यादव की मदद को आगे आए फिल्मी सितारे और राजनेता, जानें एक्टर की नेटवर्थ
  10. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के रिश्तेदार को मिली धमकी!
  11. फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से क्यों कर दी 40 करोड़ की डिमांड? डॉन-3 से आखिर क्या है कनेक्शन?
  12. क्या इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का होने वाला है धमाका? जानिए कौन-सी फिल्में और सीरीज कब और कहां होंगी रिलीज ?
  13. अमिताभ बच्चन के हाथ में बैनर देख फैंस कन्फ्यूज़, पोस्टर में लिखा था- 'ससुराल वाले मेरी बीवी को भेज नहीं...'; वीडियो वायरल
  14. कृतिका कामरा के होने वाले दूल्हे को लेकर चर्चा तेज, जानें कब लेंगी एक्ट्रेस गौरव संग सात फेरे!
  15. वैलेंटाइन डे के इस दिन के लिए पागल हैं सनी देओल! खुद एक्टर ने बताई वजह

सिनेमाघरों में नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने अच्छी कमाई की, लेकिन ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ ने भी वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों का क्रेज रिलीज के 24वें दिन भी जारी है, वहीं ‘मर्दानी 3’ भी पीछे नहीं है। आइए जानते हैं रविवार को इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।

‘मर्दानी 3’ का रविवार कलेक्शन

पहले की ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन ‘मर्दानी 3’ अब तक उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है। 17वें दिन वीकेंड के कारण फिल्म ने करीब 90 लाख रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 44.05 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

कैसी है मर्दानी 3 ? (Photo: X/@YRF)

वीकेंड पर ‘बॉर्डर 2’ की कमाई

यही अगर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 30 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी रही। बता दें की रविवार को, भारत-पाक मैच के बीच भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और 24वें दिन करीब 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म की कुल कमाई भारत में 321.95 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।

धमाका करने को तैयार 'बॉर्डर 2', सनी देओल ने ली 50 करोड़ की फीस, किसे मिलते  कितने पैसे? - border 2 sunny deol varun dhawan diljit Dosanjh fees reveals  box office collection tmovf - AajTak

‘ओ रोमियो’ का असर

सिनेमाघरों में पहले से चल रही ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ पर 13 फरवरी को रिलीज हुई नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ का असर दिखने लगा है। खबर लिखे जाने तक ‘ओ रोमियो’ ने लगभग 7.19 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Mumbai: 'ओ'रोमियो' को दर्शकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स, शाहिद कपूर के अभिनय  की सराहना की

‘बॉर्डर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर मिली टक्कर

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज के 24वें दिन भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देशभक्ति से भरपूर यह फिल्म ओपनिंग डे से ही अच्छी कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के ग्राफ में उतार-चढ़ाव भी देखा गया है। अभी तक इसका मुकाबला रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से रहा। अब इसके सामने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ भी रिलीज हो चुकी हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस की टक्कर और बढ़ गई है।

Written By - Namita Verma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in