.jpg)
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तीखा बयान दिया है, उन्होंने राहुल गांधी को गैर जिम्मेदार बताया हुए कहा, “देश का दुर्भाग्य है कि संसद सदस्य बनने लायक नहीं व्यक्ति आज नेता प्रतिपक्ष बना बैठा है।” आरोप लगाया कि सत्ता पाने के लिए विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। यही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर भी प्रहार करते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। केशव प्रसाद मौर्य ने यह बयान बीत दिन यानी शनिवार को अम्बेडकरनगर में दिया। वे यहां विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही जी राम जी योजना में चौपाल को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने 2027 में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनने का दावा किया।
राहुल गांधी पर तीखा बयान
केशव प्रसाद मौर्य ने भीटी क्षेत्र के खजुरी में जी राम जी योजना चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मंच से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा, “देश का दुर्भाग्य है कि जो व्यक्ति संसद का सदस्य बनने लायक नहीं है, वह आज नेता प्रतिपक्ष बना बैठा है।” उन्होंने राहुल गांधी पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पाने के लिए विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है।
अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार चुनाव के बाद से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान आतंकियों के मुकदमे वापस लेने की कोशिश की गई थी, जिनमें बाद में कई दोषियों को फांसी और आजीवन कारावास की सजा मिली।
आरक्षण और संविधान पूरी तरह सुरक्षित
डिप्टी सीएम ने कहा कि संविधान और आरक्षण पूरी तरह सुरक्षित है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा, मुंबई, दिल्ली और बिहार में भाजपा की सरकार बनने से विपक्ष बौखलाया हुआ है। केशव मौर्य ने सपा के पीडीए फॉर्मूले को फर्जी बताते हुए कहा कि यह पिछड़ों और गरीबों के हित में नहीं बल्कि परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली नीति है, उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अवध और पूरे उत्तर प्रदेश में कमल खिलाएगी।
written by- Toshi Shah



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)







.jpg)
.jpg)