नामीबिया को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को 'हड़काया', कहा- वे अगले मैच के लिए पूरी तरह...

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय बल्लेबाजों देते हुए कहा, ‘ये बल्लेबाजी के लिए इतनी आसान पिच नहीं थी, लेकिन जिस तरह से ईशान और संजू ने शुरुआत की, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि ये बहुत आसान पिच है।

14 घंटे पहले

और पढ़े

  1. टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया, 225 रन बनाकर रचा रिकॉर्ड
  2. T20 World Cup 2026: गुरबाज की तूफानी पारी के बावजूद अफगानिस्तान को हार, डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत
  3. Babar Azam : पाकिस्तान के सामने नई मुश्किल, बाबर आजम की बल्लेबाज़ी पर उठे सवाल
  4. टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, PCB और बांग्लादेश ने ICC से रखीं अहम मांगें
  5. T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को डांटा, कहा- पागल है क्या....; वीडियो वायरल
  6. T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज... पहले मैच में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, अमेरिका से भिड़ेगा भारत
  7. IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप
  8. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड के साथ होगी खिताबी जंग
  9. Women's Premier League के फाइनल में भिड़ेंगी ये टीम, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मैच
  10. मैरी कॉम ने अपने विवादित बयान पर मांगी माफी, बताया भावनाओं में आकर दिया बयान
  11. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा टी20 का आखिरी मुकाबला, ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे मैच; जानें पूरी अपडेट
  12. क्रिकेट के सुपरस्टार रोहित शर्मा: तीन दोहरे शतक, 13,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी, नवाजे जाएंगे पद्मक्षी सम्मान से
  13. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ICC ने लिया सख्त फैसला, बांग्लादेश को दिखाया बाहर रास्ता, स्कॉटलैंड को मिली जगह
  14. भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे बुमराह और अक्षर पटेल, हर्षित राणा और कुलदीप यादव की एंट्री
  15. ICC ODI Ranking: विराट कोहली से छिना नंबर-1 का ताज, डेरिल मिचेल बने दुनिया के टॉप बल्लेबाज़

ICC T20 World Cup 2026 का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच बीती रात यानी 12 फरवरी को हुआ। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 93 रन के बड़े अंतर से जीत मिली। नामीबिया के खिलाफ मिली जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। इस धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रदर्शन, खासकर ईशान किशन की बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की वापसी पर अपनी खुशी जाहिर की है। 

टीम इंडिया की जीत पर क्या बोले कप्तान सूर्या?

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय बल्लेबाजों देते हुए कहा, ‘ये बल्लेबाजी के लिए इतनी आसान पिच नहीं थी, लेकिन जिस तरह से ईशान और संजू ने शुरुआत की, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि ये बहुत आसान पिच है। दो-तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद शिवम और हार्दिक के बीच हुई साझेदारी काबिले तारीफ थी।’

सूर्याकुमार ने नामीबिया के गेंदबाजों की तारीफ की

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नामीबियाई गेंदबाजों की तारीफ की और माना किया कि भारतीय पारी के बीच में गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी, उन्होंने कहा, 'गेंद थोड़ी रुक रही थी, लेकिन मैं नामीबिया के गेंदबाजों से कोई श्रेय नहीं छीनना चाहता, उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और वे पूरी योजना के साथ मैदान पर उतरे थे, हालांकि, हमारे लिए अच्छी बात ये रही कि अंत में हमने बेहतरीन फिनिश किया।’

जसप्रीत बुमराह की वापसी से खुश हैं कप्तान सूर्या

सूर्यकुमार यादव के लिए सबसे बड़ी राहत जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी रही। बुमराह की वापसी पर सूर्या ने कहा, 'बुमराह को अपने कोटे के पूरे चार ओवर फेंकते देखना हमारे लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है, उनकी टीम में वापसी सुखद है और वे अगले (पाकिस्तान के खिलाफ) मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’

 written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in