टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया, 225 रन बनाकर रचा रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 225 रन का बड़ा स्कोर बनाया....

12 February 2026

और पढ़े

  1. नामीबिया को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को 'हड़काया', कहा- वे अगले मैच के लिए पूरी तरह...
  2. T20 World Cup 2026: गुरबाज की तूफानी पारी के बावजूद अफगानिस्तान को हार, डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत
  3. Babar Azam : पाकिस्तान के सामने नई मुश्किल, बाबर आजम की बल्लेबाज़ी पर उठे सवाल
  4. टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, PCB और बांग्लादेश ने ICC से रखीं अहम मांगें
  5. T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को डांटा, कहा- पागल है क्या....; वीडियो वायरल
  6. T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज... पहले मैच में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, अमेरिका से भिड़ेगा भारत
  7. IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप
  8. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड के साथ होगी खिताबी जंग
  9. Women's Premier League के फाइनल में भिड़ेंगी ये टीम, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मैच
  10. मैरी कॉम ने अपने विवादित बयान पर मांगी माफी, बताया भावनाओं में आकर दिया बयान
  11. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा टी20 का आखिरी मुकाबला, ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे मैच; जानें पूरी अपडेट
  12. क्रिकेट के सुपरस्टार रोहित शर्मा: तीन दोहरे शतक, 13,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी, नवाजे जाएंगे पद्मक्षी सम्मान से
  13. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ICC ने लिया सख्त फैसला, बांग्लादेश को दिखाया बाहर रास्ता, स्कॉटलैंड को मिली जगह
  14. भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे T20I में नहीं खेलेंगे बुमराह और अक्षर पटेल, हर्षित राणा और कुलदीप यादव की एंट्री
  15. ICC ODI Ranking: विराट कोहली से छिना नंबर-1 का ताज, डेरिल मिचेल बने दुनिया के टॉप बल्लेबाज़

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 225 रन का बड़ा स्कोर बनाया, जो इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 120 रन ही बना सकी।

टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी जीत

रनों के अंतर से यह श्रीलंका की टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2007 में श्रीलंका ने केन्या को 172 रन से हराया था, जो अब भी वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।

तीन बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही दोनों ओपनर आउट हो गए। पथुम निसांका ने 13 और कामिल मिशारा ने 8 रन बनाए। इसके बाद कुशाल मेंडिस और पवन रतनायके ने पारी संभाली। दोनों के बीच 94 रन की साझेदारी हुई। कुशाल मेंडिस ने 45 गेंदों पर 61 रन बनाए, जबकि पवन रतनायके ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 60 रन ठोके।

कप्तान शनाका की तूफानी पारी

कप्तान डसून शनाका ने अंत में आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल थे। कामिन्दु मेंडिस ने भी 7 गेंदों में 19 रन जोड़कर टीम का स्कोर 225 तक पहुंचाया।

ओमान की कमजोर शुरुआत

225 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम दबाव में दिखी। 36 रन तक पहुंचते-पहुंचते उसके तीन विकेट गिर गए। कप्तान जतिंदर सिंह (1), आमिर कलीम (5) और हम्मद मिर्जा (9) जल्दी आउट हो गए।

मोहम्मद नदीम ने 53 रन की नाबाद पारी खेली और वसीम अली (27) के साथ 42 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। बाकी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए और ओमान 120 रन पर सिमट गई। 

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in