.jpg)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार की रात रोमांच अपने चरम पर था। हर गेंद के साथ मैच का रुख बदल रहा था और दर्शकों की धड़कनें तेज होती जा रही थीं। टी20 विश्व कप 2026 में एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। मुकाबला इतना कांटे का रहा कि नतीजा तय करने के लिए एक नहीं, बल्कि दो सुपर ओवर खेलने पड़े। आखिरकार इस रोमांचक जंग में दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने बाजी मार ली।
साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्करम सिर्फ 5 रन बनाकर जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डीकॉक और रयान रिकेलटन ने शानदार साझेदारी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की बड़ी पार्टनरशिप हुई। डीकॉक ने 59 रन और रिकेलटन ने तेज 61 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 और मार्को यानसेन ने 16 रन जोड़े। डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
गुरबाज की धमाकेदार पारी
188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत ठीक रही। रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 84 रन बनाए। उनकी पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।
हालांकि, मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके। अजमतुल्लाह उमरजई ने 22 और राशिद खान ने 20 रन बनाए। आखिरी समय में नूर अहमद ने 15 रन बनाकर मैच को 187 रन तक पहुंचाया और मुकाबला सुपर ओवर में चला गया।
पहला सुपर ओवर भी रहा बराबरी पर
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी 17 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगाकर मैच को दूसरे सुपर ओवर में पहुंचाया।
दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बना दिए। स्टब्स और मिलर ने बड़े शॉट लगाए। 24 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद नबी जल्दी आउट हो गए। इसके बाद गुरबाज ने लगातार तीन छक्के लगाकर मैच रोमांचक बना दिया। आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को 6 रन चाहिए थे, लेकिन गुरबाज कैच आउट हो गए। इस तरह साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज कर ली।
- YUKTI RAI

.jpg)


.jpg)


.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)