63 साल के टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट...तो खुला राज

यह मामला भरूच जिले के अंकलेश्वर तहसील इलाके का है। जहां एक गांव में रहने वाली 13 साल की छात्रा 63 साल के टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बुज़ुर्ग ट्यूशन टीचर छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने हर रविवार को अकेले बुलाता था।

08 February 2026

और पढ़े

  1. बिहार की राजनीति में हलचल! नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय? आज भर सकते हैं पर्चा, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
  2. इन राज्यों में होगी गर्मी... तो यहां होगा आंधी-बारिश का अटैक, IMD का आया बड़ा अलर्ट
  3. दिल्ली में होली फीकी? सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट
  4. होली से पहले जानें दिल्ली मेट्रो, DTC बस और नमो भारत का पूरा शेड्यूल
  5. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का फिर बजा डंका, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर मचाई धूम, ट्रंप को काफी पीछे छोड़ा
  6. इस समय से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण.... जानिए क्या करें और क्या नहीं
  7. होली पर इन राज्यों में बरसेगी बारिश... तो उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  8. ईरान-इजरायल टकराव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने जारी की ये गाइडलाइन
  9. ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक! दुनिया को दिया बड़ा संदेश
  10. AI समिट में प्रदर्शन पर कोर्ट का बड़ा फैसला, यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली बेल!
  11. Iran Israel Attack: खामेनेई की मौत पर देशभर में बवाल! जानें कहां-कहां हुआ विरोध प्रदर्शन
  12. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम आवास में हाईलेवल मीटिंग, CCS ने सुरक्षा हालात पर की विस्तृत समीक्षा
  13. दिल्ली आबकारी नीति मामला: CBI की याचिका 9 मार्च को सुनी जाएगी, ट्रायल कोर्ट को भी घेरा गया
  14. होली पर रहेगा गर्मी की प्रकोप...मार्च के महीने से शुरू हो जाएगा सूरज क ताप, IMD ने जारी की अलर्ट
  15. होली से पहले दिल्ली में महिलाओं और बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तैयार की नई योजनाएं

गुजरात के भरूच से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ट्यूशन पढ़ाने वाले 63 साल के टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्ची को दी थी धमकी

यह मामला  भरूच जिले के अंकलेश्वर तहसील इलाके का है। जहां एक गांव में रहने वाली 13 साल की छात्रा 63 साल के टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बुज़ुर्ग ट्यूशन टीचर छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने हर रविवार को अकेले बुलाता था। इसी दौरान आरोपी टीचर ने छात्रा के साथ रेप किया। पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी टीचर ने वारदात को अंजाम देने के साथ ही इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताने को कहा था और धमकी भी दिया था।  

डेढ महीने की थी प्रेग्नेंट

ट्यूशन टीचर की इस घिनौनी हरकत से डरी बच्ची ने शुरुआत में इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ समय बाद बच्ची को पेट दर्द की शिकायत हुई। इस पर परिजनों ने पूछा, तब भी कुछ नहीं बताया। इसके बाद बच्ची को एक महिला डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची प्रेग्नेंट है। इस बारे में पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची डेढ महीने की प्रेग्नेंट थी। इसके बाद जब पूछा गया तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

इस घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही अंकलेश्वर बी डिवीजन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी 4 साल से ट्यूशन पढ़ाने का काम कर रहा था। बी डिवीजन थानाध्यक्ष शुभेंदु फुलतरिया ने बताया कि टीचर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

  written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in