दिन में धूप पर शाम को ठंड, राजस्थान से झारखंड तक अभी नहीं जा रही कोहरे की कहर; IMD ने जारी की अलर्ट

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अजीब तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

08 February 2026

और पढ़े

  1. बिहार की राजनीति में हलचल! नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय? आज भर सकते हैं पर्चा, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
  2. इन राज्यों में होगी गर्मी... तो यहां होगा आंधी-बारिश का अटैक, IMD का आया बड़ा अलर्ट
  3. दिल्ली में होली फीकी? सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट
  4. होली से पहले जानें दिल्ली मेट्रो, DTC बस और नमो भारत का पूरा शेड्यूल
  5. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का फिर बजा डंका, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर मचाई धूम, ट्रंप को काफी पीछे छोड़ा
  6. इस समय से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण.... जानिए क्या करें और क्या नहीं
  7. होली पर इन राज्यों में बरसेगी बारिश... तो उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  8. ईरान-इजरायल टकराव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने जारी की ये गाइडलाइन
  9. ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक! दुनिया को दिया बड़ा संदेश
  10. AI समिट में प्रदर्शन पर कोर्ट का बड़ा फैसला, यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली बेल!
  11. Iran Israel Attack: खामेनेई की मौत पर देशभर में बवाल! जानें कहां-कहां हुआ विरोध प्रदर्शन
  12. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम आवास में हाईलेवल मीटिंग, CCS ने सुरक्षा हालात पर की विस्तृत समीक्षा
  13. दिल्ली आबकारी नीति मामला: CBI की याचिका 9 मार्च को सुनी जाएगी, ट्रायल कोर्ट को भी घेरा गया
  14. होली पर रहेगा गर्मी की प्रकोप...मार्च के महीने से शुरू हो जाएगा सूरज क ताप, IMD ने जारी की अलर्ट
  15. होली से पहले दिल्ली में महिलाओं और बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तैयार की नई योजनाएं

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। सुबह की हल्की ठंड के बाद दिन में तेज धूप लोगों को राहत देती दिख रही है, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, वैसे ही सर्दी लोगों को कंपाने लगती है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिन मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इसका असर मैदानों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक महसूस किया जा रहा है। मौसम का यह बदला हुआ स्वरूप लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कभी ठंडी तो कभी गर्मी

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अजीब तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं दिन में तेज धूप और हवाओं के कारण तापमान सामान्य से अधिक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के दौरान मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी और हल्की गर्मी दोनों का असर रहता है।

तेज हवा और हल्की धुंध की संभावना

दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने तेज सतही हवाओं और हल्की धुंध की संभावना जताई है। यहां अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अभी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं है, हालांकि मौसम में बदलाव से इसमें कुछ सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।

शीतलहर का असर बढ़ने की आशंका

झारखंड में शीतलहर का असर बढ़ने की आशंका जताई गई है। झारखंड में कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा है और कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है।

बारिश और बर्फबारी की आशंका

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान माइनस में बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in