
राजधानी दिल्ली में बीजेपी सरकार का आज एक साल पूरा होने वाला है। इस मौके पर जश्न मानाने की तैयारी चल रही है। बता दें आज यानी 8 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक पूरी दिल्ली में कार्यक्रम तय किए किए गए है, ताकि सरकार के काम को हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके। आज यानी रविवार से ही विभागों के विकास कार्यों, परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की शुरुआत की जाएगी। बीजेपी इस दौरान बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। बता दें दिल्ली का रामलीला मैदान इस जश्न का गवाह बनेगा।
500 ई-बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी
आज रामलीला मैदान में 500 ईवी बसों को दिल्ली की जनता को समर्पित किया जाएगा। 500 ई-बसों के जरिए कामकाज में रफ्तार देखने को मिलेगा। विकास कार्यों की रफ्तार ऐसे ही 20 फरवरी तक चलेगी। बता दें ये कार्यक्रम लगातार 12 दिनों तक जारी रहेगी। हर दिन कोई न कोई योजना जनता को समर्पित की जाएगी। इसके बाद 22 फरवरी से बीजेपी फिर से सीधे जनता के बीच जाएगी और अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएगी। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि जनता के आशीर्वाद और वोट की ताकत की वजह से ही दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी और विकास की गति तेज हुई हैं, उन्होंने कहा कि मटियाता विधानसभा में अब 400 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू हो रहे हैं, जो सिर्फ जनता के समर्थन से संभव हुए हैं।
बैठक में तैयार हुआ जश्न का मेगा प्लान
बता दें कि बीते दिन शनिवार को दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हुई बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में सरकार के एक साल के कार्यकाल को उत्सव और जन-अभियान के रूप में मनाने का बात की गई है। बैठक में ही ये तय हुआ कि रविवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रम होगा, जिसमें 500 ई बसें जनता को समर्पित की जाएंगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में दिल्ली की सीएम 500 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगी।
घर-घर पहुंचेगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड
8 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक, रोजाना हर विभाग के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सरकार के काम जनता के बीच ले जाए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता 21 फरवरी को दिल्ली की जनता के सामने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी। सरकार का रिपोर्ट कार्ड विधायक अपने विधानसभा में घर-घर लेकर जाएंगे। विधायक भी अपने अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।
written by- Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
