वृषभ, मिथुन और तुला समेत इन 5 राशि वालों के लिए खुलेगी किस्मत की राह, जानें आज का भविष्यफल

Horoscope Today 8 February 2026 : 8 फरवरी, 2026 का दिन आप सभी के लिए 'डिप्लोमेसी' का एक पावरफुल कॉम्बिनेशन लेकर आया है। आज का मुख्य मंत्र है—संयम और सही चुनाव। सितारों की स्थिति बता रही है कि आज जोश में आकर होश खोने का दिन नहीं है, बल्कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में चैनल करने का है, तो जानते हैं आज का राशिफल

08 February 2026

और पढ़े

  1. बिहार की राजनीति में हलचल! नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय? आज भर सकते हैं पर्चा, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
  2. इन राज्यों में होगी गर्मी... तो यहां होगा आंधी-बारिश का अटैक, IMD का आया बड़ा अलर्ट
  3. दिल्ली में होली फीकी? सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट
  4. होली से पहले जानें दिल्ली मेट्रो, DTC बस और नमो भारत का पूरा शेड्यूल
  5. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का फिर बजा डंका, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर मचाई धूम, ट्रंप को काफी पीछे छोड़ा
  6. इस समय से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण.... जानिए क्या करें और क्या नहीं
  7. होली पर इन राज्यों में बरसेगी बारिश... तो उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  8. ईरान-इजरायल टकराव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने जारी की ये गाइडलाइन
  9. ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक! दुनिया को दिया बड़ा संदेश
  10. AI समिट में प्रदर्शन पर कोर्ट का बड़ा फैसला, यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली बेल!
  11. Iran Israel Attack: खामेनेई की मौत पर देशभर में बवाल! जानें कहां-कहां हुआ विरोध प्रदर्शन
  12. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम आवास में हाईलेवल मीटिंग, CCS ने सुरक्षा हालात पर की विस्तृत समीक्षा
  13. दिल्ली आबकारी नीति मामला: CBI की याचिका 9 मार्च को सुनी जाएगी, ट्रायल कोर्ट को भी घेरा गया
  14. होली पर रहेगा गर्मी की प्रकोप...मार्च के महीने से शुरू हो जाएगा सूरज क ताप, IMD ने जारी की अलर्ट
  15. होली से पहले दिल्ली में महिलाओं और बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तैयार की नई योजनाएं

आज 8 फरवरी, 2026 को ब्रह्मांड की ऊर्जा आपको जिम्मेदारी और आपसी सहयोग की ओर ले जा रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रदेव तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर हमारे रिश्तों और साझेदारी के क्षेत्र को प्रभावित करते हैं। तुला के चंद्रमा आपको यह सिखाते हैं कि अकेले आगे बढ़ने से बेहतर है कि सबको साथ लेकर चला जाए, तो आइए जानते है आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को लिए आज का दिन मिलाजुला के रहेगा। आज जोशीले, साहसी और ऊर्जावान स्वभाव के कारण ये जोखिम लेने से नहीं कतराते। हालांकि, इनकी अधीरता और गुस्सैल स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ये स्वभाव से प्रतिस्पर्धी होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह रखते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन 'धैर्य और निरंतरता' का है। आपके राशि स्वामी शुक्रदेव दशम भाव में हैं, जो आपके प्रोफेशनल ग्राफ को ऊपर ले जाने में मदद कर रहे हैं। आज आप काफी शांत और प्रैक्टिकल महसूस करेंगे। आपकी सबसे बड़ी ताकत आज आपकी सहनशीलता होगी। आप मुश्किल से मुश्किल काम को अपनी लगन से पूरा कर लेंगे। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी 'इंटेलिजेंस और कम्युनिकेशन' को बैलेंस करने का है। लग्न स्वामी बुधदेव कुंभ राशि में बैठकर आपके विजन को बढ़ा रहे हैं। आप आज मानसिक रूप से बहुत एक्टिव रहेंगे और नए आइडियाज आपके दिमाग में घूमते रहेंगे। आपकी अडैप्टेबिलिटी आज किसी भी बिगड़ी हुई स्थिति को संभाल लेगी। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन 'इमोशनल बैलेंस' का है। चंद्रदेव आपके चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान अपनी सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति पर रहेगा। आप आज काफी संवेदनशील तो रहेंगे ही, लेकिन साथ ही जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार भी रहेंगे। आपकी केयरिंग वाइब आज घर और बाहर दोनों जगह सुकून देगी। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन 'शांत नेतृत्व' का है। सूर्यदेव छठे भाव में बैठकर आपको शत्रुओं पर विजय और काम में परफेक्शन दे रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में आज कोई कमी नहीं होगी, लेकिन आपकी असली जीत आज दूसरों को समझने में होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन 'क्लैरिटी और एफिशिएंसी' का है। बुधदेव की स्थिति आपको बहुत ही ऑब्जर्वेंट और शार्प बना रही है। आप आज चीजों को सुधारने, व्यवस्थित करने और बेहतर बनाने के मूड में रहेंगे। आपकी एनालिसिस करने की शक्ति आज ऑफिस में आपको दूसरों से बहुत आगे ले जा सकती है। नेगेटिव साइड यह है कि आप आज खुद पर और दूसरों पर 'परफेक्शन' का बहुत ज्यादा दबाव डाल सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन 'इनर बैलेंस और कूटनीति' का है। चंद्रदेव आपकी अपनी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी कूटनीतिक स्किल्स और इमोशनल इंटेलिजेंस आज चरम पर होगी। आप किसी भी गलतफहमी को दूर करने और रिश्तों में तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे। आपका शांत सा आत्मविश्वास आज लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन 'इनर स्ट्रेंथ और कंट्रोल' का है। लग्न स्वामी मंगलदेव तीसरे भाव में उच्च के होकर आपको गजब की इच्छाशक्ति दे रहे हैं। आप आज स्थितियों को चुपचाप ऑब्जर्व करेंगे और फिर एक सॉलिड मूव लेंगे। आपकी स्ट्रेटेजिक सोच आज आपको कई मुश्किलों से बाहर निकाल लेगी। सावधान रहें कि मन में संदेह या शक की भावना न आने दें। पुरानी बातों को पकड़कर बैठने या बदला लेने की भावना से आपकी मानसिक शांति खराब हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन 'धैर्य और विजन' का है। गुरुदेव मिथुन राशि में वक्री हैं, जो आपको अपनी पुरानी योजनाओं को दोबारा देखने और उन्हें सुधारने की प्रेरणा दे रहे हैं। आप आज काफी आशावादी तो रहेंगे, लेकिन वास्तविकता का साथ नहीं छोड़ेंगे। आपका अनुशासन ही आपकी तरक्की का रास्ता साफ करेगा। नेगेटिव बात यह हो सकती है कि आप बहुत जल्दी बेचैन हो जाएं और कड़वा बोल दें। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन 'दृढ़ता और अचीवमेंट' का है। मंगल के प्रभाव से आज आप फुल एनर्जी में हैं। आज आप हर चुनौती को पार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आप आज बहुत ही फोकस्ड, अनुशासित और अडिग रहेंगे। आपकी प्रैक्टिकल जजमेंट आज बहुत स्ट्रॉन्ग है, जो आपको सही फैसले लेने में मदद करेगी। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन 'क्लैरिटी और कोऑपरेशन' का है। आपके लग्न स्वामी शनिदेव दूसरे भाव में बैठकर आपको बहुत ही स्ट्रक्चर्ड सोच दे रहे हैं। आप आज नए आइडियाज को प्रैक्टिकल शेप देने के मूड में रहेंगे। आपकी निष्पक्षता और स्पष्ट निर्णय लेने की क्षमता आज ऑफिस में आपकी इज्जत बढ़ाएगी। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन 'इमोशनल क्लैरिटी और संयम' का है। आप आज अपने आसपास के माहौल और लोगों के मूड के प्रति बहुत ज्यादा सेंसेटिव रहेंगे। आपकी क्रिएटिविटी और सहानुभूति आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आप किसी को बहुत अच्छी गाइडेंस दे सकते हैं। नेगेटिव पक्ष यह है कि आप दूसरों के इमोशनल बोझ को अपने ऊपर ले सकते हैं, जिससे आप थक जाएंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। TNP न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in