मंदसौर में भाजपा पार्षद की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, सौतले बेटे पर लगा संगीन आरोप

मध्य प्रदेश के मंदसौर में भाजपा पार्षद ने तीसरी शादी की थी। शादी के एक महीने भी नहीं हुए थे कि उनकी नई नवेली पत्नी को किसी ने चाकू से मार डाला। आरोप है कि यह हत्या उनके सौतेले बेटे ने अंजाम दी हैं। आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

07 February 2026

और पढ़े

  1. बिहार की राजनीति में हलचल! नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय? आज भर सकते हैं पर्चा, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
  2. इन राज्यों में होगी गर्मी... तो यहां होगा आंधी-बारिश का अटैक, IMD का आया बड़ा अलर्ट
  3. दिल्ली में होली फीकी? सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट
  4. होली से पहले जानें दिल्ली मेट्रो, DTC बस और नमो भारत का पूरा शेड्यूल
  5. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का फिर बजा डंका, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर मचाई धूम, ट्रंप को काफी पीछे छोड़ा
  6. इस समय से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण.... जानिए क्या करें और क्या नहीं
  7. होली पर इन राज्यों में बरसेगी बारिश... तो उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  8. ईरान-इजरायल टकराव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने जारी की ये गाइडलाइन
  9. ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक! दुनिया को दिया बड़ा संदेश
  10. AI समिट में प्रदर्शन पर कोर्ट का बड़ा फैसला, यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली बेल!
  11. Iran Israel Attack: खामेनेई की मौत पर देशभर में बवाल! जानें कहां-कहां हुआ विरोध प्रदर्शन
  12. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम आवास में हाईलेवल मीटिंग, CCS ने सुरक्षा हालात पर की विस्तृत समीक्षा
  13. दिल्ली आबकारी नीति मामला: CBI की याचिका 9 मार्च को सुनी जाएगी, ट्रायल कोर्ट को भी घेरा गया
  14. होली पर रहेगा गर्मी की प्रकोप...मार्च के महीने से शुरू हो जाएगा सूरज क ताप, IMD ने जारी की अलर्ट
  15. होली से पहले दिल्ली में महिलाओं और बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तैयार की नई योजनाएं

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मदारपुरा क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा समर्थित पार्षद की तीसरी पत्नी रुबीना को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में रुबीना के सौतेले बेटे और उसके दोस्तों का नाम सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

मंदसौर में दिनदहाड़े महिला की हत्या

जानकारी के मुताबिक पुलिस का शक है कि यह वारदात परिवार के किसी करीबी व्यक्ति ने की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश जारी है।

घर से 100 मीटर पहले महिला पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

मृतिका रुबीना, जो मंदसौर नगर पालिका के वार्ड 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी थीं, कुछ महीनों पहले ही शादी हुई थी। गुरुवार शाम वह ई-रिक्शा में मदारपुरा इलाके से अपने घर अभिनंदन कॉलोनी जा रही थीं। लेकिन घर पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले दो आरोपियों ने उन्हें ई-रिक्शा से बाहर खींचा और चाकू से कई वार कर दिए।

सौतेले बेटे पर हत्या का आरोप

मामले में पति शाहिद मेव ने फिलहाल किसी पर शक जताने से इनकार किया है, लेकिन पुलिस का शक उनकी पहली पत्नी के बेटे साहिल पर है, जो अभी फरार है और जिसकी तलाश जारी है। एएसपी टी.एस. बधेल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती पूछताछ में पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अब रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Written By - Namita Verma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in