लगेगा सुपरस्टार्स का मेला, Netflix India 2026 में क्या-क्या आ रहा है? जानें फिल्मों और वेब सीरीज की फुल लिस्ट

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने फैंस को इस साल का सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है, फरवरी महीने के स्टार्ट होतो ही नेटफ्लिक्स ने ताबड़तोड़ नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है। नेटफ्लिक्स ने साल 2026 में आपके एंटरटेनमेंट का सारा इंतजाम कर दिया है...

04 February 2026

और पढ़े

  1. सिर्फ फिल्म नहीं, एक जज्बा है 'रंग दे बसंती', 20 साल पूरे होने पर सितारों ने याद किए शूटिंग के दिन
  2. सात साल बाद रिया चक्रवर्ती का कमबैक, सुशांत केस के वजह से नहीं मिल रही थी फिल्म!
  3. 'घूसखोर पंडत' पर बढ़ा बवाल, ब्राह्मण समाज के ऐतराज के बाद यूपी सरकार का बड़ा एक्शन; जानें क्या है पूरा विवाद
  4. फिर प्यार में गिरफ्तार हुईं शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता! बिजनेसमैन संग रिश्ते पर कही ये बात
  5. धुरंधर: द रिवेंज का टीजर ऑउट, बड़े परदे पर Toxic और Dhruandhar 2 का क्लैश, फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार
  6. OTT blast in the first week of February: The Raja Saab, Kis Kisko Pyaar Karoon 2 और नई वेब सीरीज
  7. बॉलीवुड में उम्र का खेल: 13 साल में मां बनी श्रीदेवी से लेकर शाहरुख की मां बनीं रिद्धि डोगरा तक, उम्र पर भारी पड़ी एक्टिंग
  8. बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का साया: रोहित शेट्टी ने हमले के बाद दोस्तों से 48 घंटे घर न आने की गुजारिश की
  9. Bollywood News: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने किए 4 राउंड, सुरक्षा बढ़ी
  10. युजवेंद्र चहल की लव लाइफ बनी सोशल मीडिया का मसाला, ‘किस किसको प्यार करूं 3’ पोस्टर वायरल
  11. रानी मुखर्जी की कायल हुईं किंग खान की पत्नी, मर्दानी 3 की जमकर की तारीफ
  12. Sonam Kapoor Baby Bump: सोनम कपूर का खूबसूरत बेबी बंप फोटोशूट वायरल, फैंस बोले “My gorgeous mumma”
  13. “हैप्पी बॉर्डर 2 टू मी” गाना गाकर सनी देओल ने फिल्म की सक्सेस का मनाया जश्न
  14. दिखा झूठ और धोखे का जाल... The Kerala Story 2 का टीजर हुआ रिलीज, झकझोर देगी कहानी
  15. छोटे पर्दे पर फिर धूम मचाने को तैयार 'खिलाड़ी' कुमार, सोनी टीवी के इस शो से की दमदार वापसी

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने फैंस को इस साल का सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है, फरवरी महीने के स्टार्ट होतो ही नेटफ्लिक्स ने ताबड़तोड़ नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है। नेटफ्लिक्स ने साल 2026 में आपके एंटरटेनमेंट का सारा इंतजाम कर दिया है, जिसके लिए आप को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के बड़े सितारों से सजी फिल्में, दमदार वेब सीरीज और पॉपुलर शोज के नए सीजन शामिल हैं। 

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Netflix पर 2026 के लिए जारी की गई लिस्ट

1. मुसाफिर कैफे: फिल्म की कहानी दिव्य प्रकाश दुबे की किताब मुसाफिर कैफे पर बनाई गई है, जो जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के मुख्य किरदार में विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो नजर आएंगे।

2. हम हिंदुस्तानी: फिल्म हिंदुस्तान के पहले इलैक्शन की कहानी पर है। फिल्म में सैफ अली खान, प्रतीक गांधी, मिमी चक्रवर्ती और दीपक डोब्रियाल नजर आने वाले है, जो नेटफ्लिक्स पर 2026 में ही रिलीज होगी।

3. इक्का: सनी देओल और अक्षय खन्ना करीब 29 साल बाद फिर से साथ नजर आएंगे। फिल्म का टीजर काफी दमदार है। इसमें संजीदा शेख, तिलोत्तमा शोम और दिया मिर्जा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

4. फैमिली बिजनेस: इस सीरीज में अनिल कपूर और विजय वर्मा बाप-बेटे के रोल में दिखेंगे। कहानी एक ऐसे परिवार की है जहां बिजनेस के चलते अपने ही एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

5. हैलो बच्चों: यह मशहूर कोचिंग टीचर और ‘फिजिक्स वाला’ के फाउंडर अलख पांडे की बायोपिक है। इसमें अलख पांडे का किरदार विनीत सिंह निभा रहे हैं।

6. कर्तव्य: सैफ अली खान, रसिका दुग्गल और संजय शुक्ला की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसमें जाने-माने पत्रकार सौरभ द्विवेदी भी अभिनय करते नजर आएंगे।

7. गांधारी: तापसी पन्नू की यह फिल्म एक मां की कहानी है, जो बदले की राह पर निकलती है। मां किस बात का बदला ले रही है, यही कहानी का मुख्य सस्पेंस है।

8. घूसखोर पंडित: मनोज बाजपेयी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे। फिल्म में नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता और किकू शारदा भी हैं। टीजर काफी चर्चा में है।

9. टोस्टर: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की यह फिल्म एक नई और मजेदार कहानी लेकर आ रही है। साथ में अर्चना पूरन सिंह, फराह खान और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे।

10. चुम्बक: यह एक कॉलोनी में रहने वाले अलग-अलग परिवारों की कहानी है। इसका टीजर काफी मजेदार है। इसे ‘खिचड़ी’ और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के मेकर जेडी मजीठिया ने बनाया है।

11. ये दिल सुन रहा है: फिलहाल इस प्रोजेक्ट की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। नाम से लगता है कि कहानी प्यार, टूटे दिल या बदले से जुड़ी हो सकती है।

12. देसी ब्लिंग: यह एक रियलिटी शो जैसा है, जिसमें अमीर और लग्जरी लाइफ जीने वाले लोग नजर आएंगे। इसमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी शामिल हैं।

13. एक्यूज्ड: कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की यह सीरीज एक गायनेकोलॉजिस्ट की कहानी है, जिसकी सालों की बनाई इज्जत अचानक खतरे में पड़ जाती है।

14. मां बहन: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा की यह फिल्म काफी अलग अंदाज की है। माधुरी इसमें मां के किरदार में मजेदार और नए रूप में नजर आएंगी।

15. तलाश: ए मदर्स सर्च: परिणीति चोपड़ा की यह थ्रिलर फिल्म एक मां की अपनी बेटी को खोजने की कहानी है। मां बनने के बाद यह परिणीति की पहली फिल्म है।

16. ऑपरेशन सफेद सागर: कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक सच्ची और ऐतिहासिक कहानी दिखाएगी। इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल और अभय वर्मा नजर आएंगे। 

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

आने वाले नए सीजन

1. मामला लीगल है 2: इस बार रवि किशन वकील नहीं बल्कि जज के रोल में दिखेंगे। नए किरदारों के साथ सीरीज और मजेदार होने वाली है।

2. लस्ट स्टोरीज 3: तीसरे सीजन का निर्देशन किरण राव, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और विक्रमादित्य मोटवाने करेंगे।

3. मिसमैच्ड - फाइनल सीजन: ऋषि और डिंपल की लव स्टोरी अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचेगी। प्राजक्ता कोहली और रोहित सराफ लीड रोल में हैं।

4. ढिंढोरा 2: भुवन बाम की लोकप्रिय सीरीज का दूसरा सीजन भी नेटफ्लिक्स पर आएगा। इसकी घोषणा भुवन ने अपने फेमस किरदार टीटू मामा के साथ की है।

5. लॉकअप 2: बालाजी टेलीफिल्म्स का रियलिटी शो इस बार नेटफ्लिक्स पर आएगा। नए सीजन का होस्ट कौन होगा, यह अभी साफ नहीं है।   

खबर पढ़ें - धुरंधर: द रिवेंज का टीजर ऑउट, बड़े परदे पर Toxic और Dhruandhar 2 का क्लैश, फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in