
रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर' 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और हिंदी सिनेमा की टॉप कमाई वाली फिल्मों में शामिल हो गई। आदित्य धर निर्देशित इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर में आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी हैं। अब फिल्म के दूसरे पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है।
'धुरंधर 2' की फैंस को मिली पहली झलक
'धुरंधर 2' का पहला टीजर 3 फरवरी 2026 दोपहर 12:12 बजे जारी किया गया। यूट्यूब पर लॉगलाइन में लिखा गया,'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।' धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
कहानी का अंदाजा
पहली फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का किरदार निभाया, जो कराची के क्रिमिनल नेटवर्क में घुसता है। दूसरे पार्ट में उम्मीद है कि रणवीर के नए किरदार जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कहानी की पूरी डिटेल साझा नहीं की है।
ओटीटी और टीवी प्लेटफॉर्म
'धुरंधर: द रिवेंज' की थिएटर रिलीज के बाद फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। टीवी पर इसका प्रसारण का राइट्स स्टार गोल्ड के पास है। फिलहाल, ओटीटी स्ट्रीमिंग की सटीक तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। फैंस बेसब्री से ऑनलाइन और टीवी पर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
स्टार कास्ट और उम्मीदें
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संभवतः अक्षय खन्ना भी महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेज़ी में रिलीज होगी।
'धुरंधर: द रिवेंज' और 'टॉक्सिक' का टकराव
'धुरंधर: द रिवेंज' और यश की 'टॉक्सिक' दोनों ही 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं। इसका मतलब है कि दोनों पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सीधा क्लैश होने वाला है। इससे बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पसंद और फिल्म की कमाई पर सीधा असर पड़ सकता है।
जिसे लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चा शुरू हो गई है। फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करेगी और लोकप्रिय होगी। कई फिल्म एक्सपर्ट्स का कहना है कि रणवीर सिंह की स्टार पावर और पहले पार्ट की सफलता 'धुरंधर 2' के लिए लाभकारी हो सकती है, जबकि यश की पैन इंडिया अपील 'टॉक्सिक' को फायदा दे सकती है।
- YUKTI RAI


.jpg)












