Bajaj ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS समेत इन टू व्हीलर को देगी टक्कर; जानें कीमत

मॉडल चेतक 3501, 3502, 3503 और 3001 वेरिएंट्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकेंगे।

16 January 2026

और पढ़े

  1. Iran-US War:ईरान संकट के बीच भारत का 'ऑयल कंटीजेंसी प्लान' तैयार, रूस से आयात बढ़ाने पर मंथन
  2. Oil Prices:कच्चे तेल में 10% उछाल, क्या आने वाला है महंगाई का नया तूफान?
  3. बदलाव के साथ मचाएंगी धमाल... TATA 2026 में लॉन्च करेगी ये तीन इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट मॉडल
  4. मिडिल ईस्ट संकट का असर! आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
  5. नेपाल में अब दिखेगा ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक स्कूटर... इस कंपनी ने मचाया धमाल
  6. प्रदूषण को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
  7. Mercedes-Benz ने भारत में लॉन्च की CLA इलेक्ट्रिक सेडान, 792 किलोमीटर तक की रेंज का दावा; जानिए फीचर्स और कीमत
  8. सोने के कीमतों में अचानक गिरावट, 24 कैरेट का भाव जान उड़ेंगे होश
  9. Renault भारतीय बाजार में इस दिन लॉन्च करेगी डस्टर की नई वर्जन, जानिए क्या होगा खास
  10. Kinetic DX EV ने दिल्ली-एनसीआर में ली एंट्री, कंपनी ने खोले 3 नए शोरूम
  11. नए अवतार में धमाल मचाएगा Maruti Brezza, जानिए डिजाइन और इंटीरियर में क्या होगा खास
  12. Samsung का अनपैक्ड इवेंट इस दिन, लॉन्च होगी Galaxy S26 सरीज; खरीदने से पहले जान लें मजेदार फीचर्स
  13. 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद, केवल FASTag और UPI से होगा भुगतान
  14. Gold Silver Price: सोना-चांदी में फिर तेजी, जानें आपके शहर का ताजा भाव
  15. Tata ने Punch EV का फेसलिफ्ट BaaS मॉडल में किया लॉन्च, कीमत और फीचर्स हैं दमदार

भारतीय बाजार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak C25 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 91,399 रखी गई है, जिसमें केंद्र सरकार की PM E-DRIVE सब्सिडी शामिल है। इस कीमत के साथ चेतक C25 सीधे तौर पर TVS iQube को टक्कर देता है और मिड-रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है। आइए विस्तार से जानते हैं।

जानिए बैटरी, रेंज और चार्जिंग

Bajaj Chetak C25 में 2.5 kWh की NMC बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर करीब 113 किलोमीटर तक की रेंज देगी। यह स्कूटर रोजमर्रा के शहर के सफर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके साथ 750W का ऑफ-बोर्ड चार्जर मिलता है, जिससे स्कूटर सिर्फ 2 घंटे 25 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। यह फास्ट चार्जिंग फीचर इसे अपने सेगमेंट में काफी प्रैक्टिकल बनाता है।

डिजाइन, स्टोरेज और वेरिएंट्स

नया चेतक C25 अपने क्लासिक में मेटल बॉडी डिजाइन दिया है,  जो पहले से ही इसकी पहचान बन चुका है। इसमें 25 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जिसमें हेलमेट और डेली यूज का सामान आसानी से रखा जा सकता है। ये मॉडल चेतक 3501, 3502, 3503 और 3001 वेरिएंट्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प मिलते हैं।

बाजार में बढ़ी Bajaj Chetak की पकड़

Bajaj का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। साल 2025 में कंपनी की बिक्री 2,69,836 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 39 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही Bajaj की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 21 प्रतिशत हो गई ह। फरवरी 2025 में Bajaj Auto पहली बार देश की नंबर 1 ई-टू-व्हीलर कंपनी बनी थी, जबकि मार्च में कंपनी ने रिकॉर्ड 35,214 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी।

written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in