IRCTC Refund Rule: ट्रेन लेट होने पर कैसे मिलेगा पूरा रिफंड? जानें रेलवे के नियम और TDR प्रोसेस

ठंड के मौसम में कोहरा और मौसम की खराबी के कारण ट्रेनों का लेट होना आम बात है। कई बार ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है या वे दूसरे साधनों से सफर करते हैं...

15 January 2026

और पढ़े

  1. Iran-US War:ईरान संकट के बीच भारत का 'ऑयल कंटीजेंसी प्लान' तैयार, रूस से आयात बढ़ाने पर मंथन
  2. Oil Prices:कच्चे तेल में 10% उछाल, क्या आने वाला है महंगाई का नया तूफान?
  3. बदलाव के साथ मचाएंगी धमाल... TATA 2026 में लॉन्च करेगी ये तीन इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट मॉडल
  4. मिडिल ईस्ट संकट का असर! आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
  5. नेपाल में अब दिखेगा ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक स्कूटर... इस कंपनी ने मचाया धमाल
  6. प्रदूषण को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
  7. Mercedes-Benz ने भारत में लॉन्च की CLA इलेक्ट्रिक सेडान, 792 किलोमीटर तक की रेंज का दावा; जानिए फीचर्स और कीमत
  8. सोने के कीमतों में अचानक गिरावट, 24 कैरेट का भाव जान उड़ेंगे होश
  9. Renault भारतीय बाजार में इस दिन लॉन्च करेगी डस्टर की नई वर्जन, जानिए क्या होगा खास
  10. Kinetic DX EV ने दिल्ली-एनसीआर में ली एंट्री, कंपनी ने खोले 3 नए शोरूम
  11. नए अवतार में धमाल मचाएगा Maruti Brezza, जानिए डिजाइन और इंटीरियर में क्या होगा खास
  12. Samsung का अनपैक्ड इवेंट इस दिन, लॉन्च होगी Galaxy S26 सरीज; खरीदने से पहले जान लें मजेदार फीचर्स
  13. 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद, केवल FASTag और UPI से होगा भुगतान
  14. Gold Silver Price: सोना-चांदी में फिर तेजी, जानें आपके शहर का ताजा भाव
  15. Tata ने Punch EV का फेसलिफ्ट BaaS मॉडल में किया लॉन्च, कीमत और फीचर्स हैं दमदार

ठंड के मौसम में कोहरा और मौसम की खराबी के कारण ट्रेनों का लेट होना आम बात है। कई बार ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है या वे दूसरे साधनों से सफर करते हैं। ऐसी स्थिति में रेलवे यात्रियों को पूरा रिफंड लेने का विकल्प देता है।

ट्रेन लेट होने पर कब मिलेगा पूरा रिफंड?

अगर आपकी ट्रेन अपने तय समय से 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट हो जाती है और आप यात्रा नहीं करना चाहते, तो आप फुल रिफंड के हकदार होते हैं। यह नियम भारतीय रेलवे की रिफंड पॉलिसी में शामिल है।

रिफंड पाने के लिए जरूरी शर्ते

रेलवे के नियमों के अनुसार पूरा किराया तभी वापस मिलता है, जब ट्रेन आपके बोर्डिग स्टेशन पर 3 घंटे से ज्यादा लेट पहुंचे तो ट्रेन के वास्तविक प्रस्थान समय से पहले ऑनलाइन TDR फाइल किया गया हो साथ ही एक PNR पर बुक किए गए सभी यात्रियों ने यात्रा न की हो। ध्यान रखें, अगर टिकट पहले ही कैंसिल हो चुका है या ट्रेन के चलने के बाद TDR फाइल किया गया है, तो रिफंड नहीं मिलेगा।

TDR क्या है और क्यों जरूरी है?

TDR (Ticket Deposit Receipt) एक ऑनलाइन रिक्वेस्ट होती है, जिसके जरिए आप रेलवे से रिफंड की मांग करते हैं। ट्रेन लेट होने की स्थिति में फुल रिफंड पाने के लिए TDR फाइल करना जरूरी होता है।

TDR कैसे फाइल करें?

1. आप IRCTC की वेबसाइट से आसानी से TDR फाइल कर सकते हैं

2. IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर लॉग इन करें

3. My Account > My Transactions > File TDR पर जाएं

4. संबंधित PNR नंबर चुनें

5. ड्रॉपडाउन में कारण चुनें – Train Late

6. जिन यात्रियों के लिए TDR फाइल करना है, उन्हें चुनें

7. File TDR पर क्लिक करें

8. निर्देश पढ़कर YES पर क्लिक करें

जिसके बाद TDR सफलतापूर्वक फाइल होने का मैसेज दिखेगा

- YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in