कार लेने का सोच रहे हैं....तो जानें Diesel या Petrol कौन देता है बेहतर माइलेज?

अगर आप भी डीजल या फिर पेट्रोल कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए जिससे कि आप अपने लिए सही गाड़ी चुन पाएं।

15 January 2026

और पढ़े

  1. Iran-US War:ईरान संकट के बीच भारत का 'ऑयल कंटीजेंसी प्लान' तैयार, रूस से आयात बढ़ाने पर मंथन
  2. Oil Prices:कच्चे तेल में 10% उछाल, क्या आने वाला है महंगाई का नया तूफान?
  3. बदलाव के साथ मचाएंगी धमाल... TATA 2026 में लॉन्च करेगी ये तीन इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट मॉडल
  4. मिडिल ईस्ट संकट का असर! आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
  5. नेपाल में अब दिखेगा ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक स्कूटर... इस कंपनी ने मचाया धमाल
  6. प्रदूषण को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा 20 फीसदी Ethanol वाला RON 95 पेट्रोल
  7. Mercedes-Benz ने भारत में लॉन्च की CLA इलेक्ट्रिक सेडान, 792 किलोमीटर तक की रेंज का दावा; जानिए फीचर्स और कीमत
  8. सोने के कीमतों में अचानक गिरावट, 24 कैरेट का भाव जान उड़ेंगे होश
  9. Renault भारतीय बाजार में इस दिन लॉन्च करेगी डस्टर की नई वर्जन, जानिए क्या होगा खास
  10. Kinetic DX EV ने दिल्ली-एनसीआर में ली एंट्री, कंपनी ने खोले 3 नए शोरूम
  11. नए अवतार में धमाल मचाएगा Maruti Brezza, जानिए डिजाइन और इंटीरियर में क्या होगा खास
  12. Samsung का अनपैक्ड इवेंट इस दिन, लॉन्च होगी Galaxy S26 सरीज; खरीदने से पहले जान लें मजेदार फीचर्स
  13. 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद, केवल FASTag और UPI से होगा भुगतान
  14. Gold Silver Price: सोना-चांदी में फिर तेजी, जानें आपके शहर का ताजा भाव
  15. Tata ने Punch EV का फेसलिफ्ट BaaS मॉडल में किया लॉन्च, कीमत और फीचर्स हैं दमदार

जब भी आप कोई नई गाड़ी खरीदने का प्लान करते है, तो माइलेज सबसे बड़ा सवाल होता है। खासतौर पर यह चर्चा सबसे ज्यादा होती है कि आखिर Diesel Cars, Petrol Cars के मुकाबले ज्यादा माइलेज क्यों देती हैं। हाईवे ड्राइव हो या लंबी दूरी की जर्नी, डीजल कारें अक्सर बेहतर एवरेज देने के लिए जानी जाती हैं। इसकी वजह सिर्फ कीमत या इंजन का साइज नहीं, बल्कि डीजल फ्यूल और इंजन की बनावट होती है। अगर आप भी यह समझना चाहते हैं कि डीजल कार माइलेज के मामले में पेट्रोल से आगे क्यों रहती है, जानें इस खबर के माध्यम से-

डीजल फ्यूल में है ज्यादा एनर्जी

बात की जाए डीजल कार की तो यह ज्यादा माइलेज देत ही है, वजह डीजल फ्यूल में मौजूद ज्यादा एनर्जी है। पेट्रोल के मुकाबले डीजल में प्रति लीटर ज्यादा एनर्जी होती है। इसका मतलब यह है कि डीजल इंजन उसी मात्रा के फ्यूल से ज्यादा दूरी तय कर सकता है। यही कारण है कि डीजल कारें कम फ्यूल में लंबा सफर तय कर लेती हैं और माइलेज बेहतर निकलता है।

ज्यादा कम्प्रेशन रेशियो

पेट्रोल इंजन की तुलना में डीजल इंजन ज्यादा कम्प्रेशन रेशियो पर काम करते हैं। जहां पेट्रोल इंजन आमतौर पर 8:1  से 12:1  कम्प्रेशन पर चलता है, वहीं डीजल इंजन 20:1 या उससे भी ज्यादा कम्प्रेशन इस्तेमाल करता है। ज्यादा कम्प्रेशन का फायदा यह होता है कि फ्यूल ज्यादा अच्छे से और पूरी तरह जलता है। जब फ्यूल पूरी तरह बर्न होता है, तो हर बूंद से ज्यादा पावर मिलती है और माइलेज अपने आप बढ़ जाता है।

कम्प्रेशन इग्निशन टेक्नोलॉजी

पेट्रोल इंजन में फ्यूल को जलाने के लिए स्पार्क प्लग की जरूरत होती है, जबकि डीजल इंजन में ये Process अलग होती है। डीजल इंजन में हवा को बहुत ज्यादा दबाया जाता है, जिससे उसका तापमान इतना बढ़ जाता है कि डीजल फ्यूल अपने आप जलने लगता है। इस तकनीक को कम्प्रेशन इग्निशन कहा जाता है। इससे फ्यूल ज्यादा कंट्रोल में और बेहतर तरीके से जलता है, जिससे फ्यूल की बर्बादी कम होती है और माइलेज ज्यादा मिलता है।

 written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in