दमदार फीचर्स और नए लुक में लॉन्च होगी Tata Punch Facelift, इन गाड़ियें को देगी टक्कर

13 जनवरी 2026 को Tata अपनी नई SUV को नए लुक, बेहतर फीचर्स और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं।

22 घंटे पहले

और पढ़े

  1. मकर संक्रांति 2026 पर बन रहें खास योग, जरूर करें ये उपाय
  2. नींद में सांस रुकना जानलेवा: स्लीप एपनिया को न करें नदरअंदाज, MP में 32% लोग प्रभावित
  3. खाली पेट चाय पीते हैं? हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
  4. मौनी अमावस्या 2026: सही तारीख क्या है? जानें शुभ समय और माघ मेले की पूरी जानकारी
  5. सर्दियों में मेथी के चमत्कारी फायदे: विंटर डाइट में जरूर शामिल करें मेथी, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ
  6. Magh Mela 2026: मकर संक्रांति पर माघ मेला का दूसरा प्रमुख स्नान, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
  7. कब्ज से राहत के लिए कौन सा आटा बेहतर? गेहूं, रागी और बेसन क्या है बेस्ट
  8. Liver Cancer Alert: फैटी लिवर कब बन जाता है जानलेवा? समय रहते पहचानें खतरे के संकेत
  9. Winter Lip Problem: ठंड में होंठ क्यों हो जाते हैं सूखे और फटे? जानें कारण और घरेलू समाधान जानें
  10. क्या आप भी तेजी से खाते हैं खाना? बदल लें आदत, वजन और पाचन रहेगा दुरुस्त
  11. वुल्फ सुपरमून 2026: आज रात आसमान में चमकेगा वुल्फ सुपरमून, पौष पूर्णिमा के साथ खास नजारा
  12. Magh Mela 2026: माघ स्नान का आध्यात्मिक महत्व सनातन धर्म में माघ मास क्यों है विशेष, जानें शास्त्रों में छुपा पुण्य का रहस्य
  13. हाई-डोज निमेसुलाइड पर सरकार का बैन, सेहत को खतरे के चलते सरकार का फैसला
  14. क्या आप भी सोरायसिस से परेशान हैं? जानिए इसके कारण, लक्षण और घरेलू उपाय
  15. अनोखा क्रिसमस: खुशियों के पीछे का डर, जानिए दुनिया में क्रिसमस की अनोखी परंपराएं

टाटा मोटर्स भारत में कल यानी 13 जनवरी 2026 को अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV Tata Punch Facelift लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि लॉन्च से पहले ही इस कार को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुकी है। कंपनी ने इसके डिजाइन, वेरिएंट और कलर ऑप्शन की झलक दिखा दी है। भारतीय बाजार में इस फेसलिफ्ट पंच का सीधा मुकाबला Hyundai Exter से किया जा रहा है। नए अपडेट के साथ टाटा पंच पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड नजर आएगी।

नए लुक में Tata Punch Facelift

कंपनी ने नई पंच फेसलिफ्ट का ओवरऑल शेप पहले जैसा ही रहा है, लेकिन इसके फ्रंट लुक में बदलाव किया गया है। इसमें नए डिजाइन की हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनमें नए लाइटिंग एलिमेंट्स शामिल हैं। डे-टाइम रनिंग लाइट्स का डिजाइन अब Nexon, Harrier और Safari जैसा हो गया है। फ्रंट में पियानो ब्लैक फिनिश, नया लोअर ग्रिल और नए स्किड प्लेट्स दिए गए हैं, जिससे SUV को ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम बनाता हैं।

रियर और केबिन में क्या-क्या हुआ बदलाव

बता दें कि कार के पीछे की तरफ नए डिजाइन के टेललैंप्स दिए गए हैं। हालांकि, इसका बेसिक डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है। वहीं पर रियर बंपर को नया लुक दिया गया है, जिससे कार ज्यादा मजबूत और दमदार बन सकें। केबिन की बात करें तो इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नया ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर रोशनी वाला टाटा लोगो लगा हुआ है। इसके अलावा अब बटन की जगह टॉगल टाइप स्विच दिए गए हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 7-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो कार को ज्यादा मॉडर्न बनाता है।

जानिए Punch Facelift के फीचर्स

कंपनी के झलक दिखाने के बाद बाजार में Tata Punch Facelift फीचर्स के मामले में काफी आगे नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक इसमें 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा. ये फीचर्स इसे सेफ्टी और आराम दोनों के मामले में बेहतर बनाते हैं। टाटा ने इस SUV में नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं, जिनमें सियानटाफिक ब्लू, कैरेमल येलो, बंगाल रूज रेड, डेटोना ग्रे, कूर्ग क्लाउड्स सिल्वर और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई पंच फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा। टर्बो इंजन आने से कार की पावर और ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है।

written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in