क्या प्रियंका गांधी की होने वाली बहू इस्लाम धर्म से हैं? रायहान वाड्रा ने अवीवा बेग से शादी पर लगाई मुहर

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रायहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय से दोस्त रहीं अवीवा बेग के साथ शादी को लेकर सहमति जता दी है। दोनों की सगाई की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. केंद्र सरकार का X को नोटिस, Grok से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश; रिपोर्ट भी तलब
  2. उमर खालिद विवाद पर BJP का वार, विदेशों में भारत विरोधी नैरेटिव से राहुल गांधी को जोड़ा
  3. कर्नाटक सरकार के सर्वे में EVM पर जनता का भरोसा, राहुल गांधी के दावों पर BJP का तंज
  4. इंदौर में दूषित पानी से कई की मौत, उल्टी-दस्त के 338 नए मामले; 32 मरीज ICU में
  5. दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
  6. गुवाहाटी-कोलकाता रूट पर चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, PM MODI दिखाएंगे हरी झंडी
  7. 8वां वेतन आयोग 2026 से लागू: केंद्र सरकार कर्मचारियों के वेतन में भारी बढ़ोतरी, DA और पेंशन में बदलाव
  8. New Year 2026: देश-दुनिया में जश्न, धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का सैलाब, आतिशबाजी के साथ हुआ नए साल का स्वागत
  9. New Year 2026 Greetings: राष्ट्रपति से लेकर पीएम और विपक्षी नेताओं ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं, पर्यावरण और लोकतंत्र पर जोर
  10. New Year Celebration: आतिशबाजी, उमंग और उल्लास के साथ देशभर में नए साल 2026 का रंगीन आगाज
  11. नए साल से पहले देशभर में गिग वर्कर्स की हड़ताल, 10 मिनट डिलीवरी मॉडल के खिलाफ प्रदर्शन
  12. 2025 की PM मोदी यात्रा: NaMo ऐप पर तस्वीरें और अनुभव किया साझा, राजनयिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक
  13. 1 जनवरी से पूर्वोत्तर रेलवे की नई समय-सारणी, जानें 24 प्रभावित ट्रेनों के नए समय
  14. राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर आज रामलला का अभिषेक, राजनाथ सिंह और CM योगी उपस्थित
  15. साल 2025 की आखिरी सुबह: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और ‘सीवियर’ प्रदूषण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भांजे और प्रियंका गांधी के बेटा रायहान वाड्रा ने अपनी बचपन की दोस्त और लॉन्ग लाइफ गर्लफ्रेंट अवीवा बेग के साथ सगाई कर शादी के रिश्तों में मुहर लगा दी है। रायहान अवीवा संग सगाई को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अवीवा संग फोटो साझा की है, जिसमें अवीवा भी टैग हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने हार्ट इमोजी और एक रिंग इमोजी बनाया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रायहान वाड्रा ने शेयर की तस्वीर

जानकारी के मुताबिक यह समारोह राजस्थान के रणथंभौर में आयोजित किया गया था। साझा कि गई पहली तस्वीर में रायहान और अवीवा शाम के समय एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहन रखे हैं। रायहान ने गहरे रंग की शेरवानी पहनी थी, जबकि अवीवा ने खूबसूरत कढ़ाई वाली साड़ी पहन रखी थी। दूसरी तस्वीर ने लोगों का खास ध्यान खींचा जिसमें दोनों बचपन के समय की तस्वीर में पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Raihan (@raihanrvadra)

सूत्रों के मुताबिक, 25 वर्षीय रायहान वाड्रा ने पिछले सप्ताह दोनों परिवारों की मौजूदगी में अवीवा को शादी के लिए प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि रायहान और अवीवा पिछले करीब सात वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और रिश्ते में हैं।

परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, दोनों की शादी आने वाले कुछ महीनों में होने की संभावना है। हालांकि शादी की तारीख और स्थान को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन हैं अवीवा बेग?

अवीवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता बेग की प्रियंका गांधी से पुरानी दोस्ती बताई जाती है और उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन का काम भी किया है।

अवीवा ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में उच्च शिक्षा प्राप्त की। पेशेवर रूप से अवीवा एक इंटीरियर डिजाइनर, फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर भी हैं।

कौन से धर्म से ताल्लुक रखती हैं अवीवा बेग?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का संबंध हिंदू धर्म से माना जाता है। वहीं, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ईसाई धर्म से ताल्लुक रखते बताए जाते हैं। अब उनके बेटे रायहान वाड्रा की सगाई अवीवा बेग से हुई है, जिनका संबंध इस्लाम धर्म से है।

इस तरह प्रियंका गांधी के परिवार में दुनिया के तीन प्रमुख धर्म हिंदू, ईसाई और इस्लाम एक साथ जुड़े हुए नजर आते हैं। यह बात सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां कई लोग इसे आपसी समझ और विविधता का प्रतीक बता रहे हैं।

हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि रॉबर्ट वाड्रा ने बाद में हिंदू धर्म अपना लिया था। इस दावे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन इसे लेकर अलग-अलग राय सामने आती रही हैं।

कौन हैं रायहान वाड्रा?

रायहान वाड्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के दून स्कूल से पूरी की, जहां उनके नाना राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी भी पढ़ चुके हैं। इसके बाद उन्होंने लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS) से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

पेशे से रायहान एक विजुअल आर्टिस्ट हैं। वे फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वाइल्डलाइफ, स्ट्रीट और कमर्शियल फोटोग्राफी में उनकी खास रुचि है। 

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in