
LPG Price Hike : न्यू ईयर की पहली सुबह जहां आम लोग राहत की सांस ले रहे हैं, वहीं होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों के लिए महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसने खाने-पीने से जुड़े कारोबार पर सीधा असर पड़ने वाला है।
19 किलो कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा
तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़ा दिए हैं। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नए दामों के बाद दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1,691.50 रुपये हो गई है।
5 किलो FTL सिलेंडर भी हुआ महंगा
कमर्शियल गैस के साथ-साथ 5 किलो फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर के दामों में भी इजाफा किया गया है। इस सिलेंडर की कीमत 27 रुपये बढ़ाई गई है, जो 1 जनवरी से लागू हो गई है।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत
इस बढ़ोतरी के बीच घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे रसोई गैस के खर्च पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और परिवारों का बजट संतुलित बना रहेगा।
कारोबारियों पर पड़ेगा असर
कमर्शियल LPG सिलेंडर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग सर्विस और छोटे खाने-पीने के कारोबार में होता है। ऐसे में गैस के दाम बढ़ने से खर्च बढ़ना तय है। इसका असर आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी दिख सकता है।
सरकार का पहले का फैसला बना सहारा
पिछले साल अगस्त में केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को 30,000 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया था। यह राशि 12 किश्तों में दी जा रही है, ताकि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू LPG के दाम स्थिर रखे जा सकें।
आगे क्या रहेगा असर?
तेल कंपनियों ने साफ किया है कि नए कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 1 जनवरी से लागू रहेंगे, जब तक अगला संशोधन नहीं किया जाता। ऐसे में कारोबारियों को फिलहाल बढ़ी हुई कीमतों के साथ ही काम करना होगा।
Saurabh Dwivedi


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)