टेलीग्राम बैन- मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा- राहुल गांधी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने पर उतारू है। समाजवादी पार्टी की पूरी जिम्मेदारी लोकतंत्र बचाने की है। अन्यथा 2027 का उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव होगा।

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती: क्या TMC टूटने से बच पाएगी?
  2. 'सपा के कई नेता भाजपा में शामिल...,' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला
  3. कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल: गांव में घुसा मलबे-पानी का सैलाब, घर छोड़ भागे लोग
  4. 'मुझे माफ करना'...,नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बताई वजह
  5. UBT सांसदों की बगावत की चर्चा तेज, महुआ मोइत्रा के तंज पर संजय राउत का पलटवार; कहा- 15 नहीं 50 करोड़...
  6. बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जुटाए 281 करोड़ रुपये, प्रचार पर हुआ सबसे अधिक खर्च; ADR की रिपोर्ट आई सामने
  7. ममता बनर्जी की करारी हार पर ओवैसी का बड़ा खुलासा, इन 4 वजहों से हारी TMC
  8. TMC के खजाने में ₹876 करोड़ से ज्यादा!ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा
  9. मध्य प्रदेश ATS का बड़ा एक्शन! अंतरराज्यीय कट्टरपंथी मॉड्यूल का भांडाफोड़, बिहार से मदरसा संचालक गिरफ्तार
  10. अकाल तख्त के फैसले पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- AI वीडियो से भगवंत मान...
  11. TMC के 20 सांसदों की बड़ी राजनीतिक चाल, NCPI में शामिल होकर काकोली घोष को बनाया अध्यक्ष
  12. तेजस्वी यादव की CBI जांच मांग पर सियासत तेज, रामकृपाल यादव बोले- इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ नहीं...
  13. गहलोत के बयान से गरमाई सियासत, तिवारी बोले- सत्ता से दूर होने की बेचैनी में कांग्रेस...
  14. 'भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा..', सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
  15. जयपुर में प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दीपके पर युवकों का हमला, थप्पड़ मारकर जताया विरोध

खनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने पर उतारू है। समाजवादी पार्टी की पूरी जिम्मेदारी लोकतंत्र बचाने की है। अन्यथा 2027 का उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव होगा।
सोमवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से आए नेताओं, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर पूरी ताकत से लोकतंत्र को बचाने के लिए जुटें। वोटर लिस्ट और बूथ पर पूरा ध्यान लगाएं। सभी कार्यकर्ताओं की भाषा और व्यवहार शिष्ट हो।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से बाहर जाना तय है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ-बूथ पर सतर्कता बरतनी है। जनता को भाजपा की नाकामियों की जानकारी देना है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा हर स्तर पर घोटाला कर रही है। भ्रष्टाचार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भूमाफियाओं को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा नकारात्मक और साम्प्रदायिक राजनीति करती है। भाजपा पीडीए की दुश्मन हैं। भाजपा ने पीडीए का आरक्षण छीना। पीडीए के खिलाफ झूठे मुकदमें लगाएं। प्रताड़ित किया। पीडीए के लोगों का फर्जी एनकाउण्टर किया गया। श्री यादव ने कहा कि पीडीए बड़ी ताकत है। पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है, इसीलिए भाजपा घबराई हुई है। भाजपा पीडीए के खिलाफ साजिश कर रही है। समाजवादी पार्टी प्रेम, दया, अपनापन पीडीए का एजेण्डा है।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in