New Delhi: Apple ने आखिरकार अपने पहले फोल्डेबल iPhone से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने 9 सितंबर 2026 को आयोजित अपने लॉन्च इवेंट ' Surprise and Shine' में iPhone Duo लॉच किया हैं। यह Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है और डिजाइन के मामले में अब तक के iPhone मॉडल से बिल्कुल अलग है। भारत में इसकी कीमत ₹2,99,900 से शुरू होगी। साथ ही मार्केट में यह फोन प्री- लॉन्चिग के लिए 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे।
7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन, बाहर 5.4 इंच का डिस्प्ले
वहीं iPhone Duo को खोलने पर इसमें 7.6 इंच का Super Retina XDR फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है। साथ ही फोन को बंद करने पर बाहर की तरफ 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। Apple ने इसे पासपोर्ट जैसे फोल्डिंग डिजाइन में तैयार किया है। बड़े डिस्प्ले का फायदा मल्टीटास्किंग में मिलेगा, जहां यूजर एक साथ दो ऐप्स चला सकेगा। फोन में टाइटेनियम डिजाइन दिया गया है और Apple ने फोल्डिंग स्क्रीन के साथ क्रीज को भी काफी कम रखने पर काम किया है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।
कैसा है कैमरा
iPhone Duo में डुअल 48MP रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें मेन कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। फोन में 2x ऑप्टिकल जूम भी मिलता है। हालांकि, iPhone 18 Pro की तरह इसमें Variable Aperture वाला कैमरा नहीं दिया गया है। यानी कैमरे के मामले में iPhone 18 Pro कुछ मामलों में Duo से आगे रहेगा।
5400mAh की बड़ी बैटरी
बड़े फोल्डेबल डिस्प्ले को पावर देने के लिए iPhone Duo में करीब 5400mAh बैटरी दी गई है। फोन के दोनों हिस्सों में अलग-अलग बैटरी यूनिट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे डिजाइन और पावर मैनेजमेंट को संतुलित रखने में मदद मिलती है।
स्टोरेज में 2TB तक का विकल्प
Apple ने iPhone Duo को स्टोरेज के मामले में भी काफी प्रीमियम रखा है। इसका बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जबकि टॉप मॉडल में 2TB तक स्टोरेज मिलेगा। यह क्षमता कई दूसरे प्रीमियम फोल्डेबल फोन से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: Apple में बड़ा बदलाव! Tim Cook के बाद John Ternus बने नए CEO, पैकेज जानकर रह जाएंगे दंग
iPhone Duo के स्टोरेज वेरिएंट
* 256GB — बेस वेरिएंट
* 512GB
* 1TB
* 2TB — टॉप वेरिएंट
कौन-सा वेरिएंट भारत में आएगा?
iPhone Duo को ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया है और भारत में भी इसकी बिक्री होगी। फोन केवल eSIM सपोर्ट के साथ आने की जानकारी है, यानी इसमें फिजिकल SIM कार्ड स्लॉट नहीं मिलेगा।
कितनी है कीमत
iPhone Duo की ग्लोबल शुरुआती कीमत $1,999 है, जबकि भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 बताई गई है। टॉप 2TB वेरिएंट की ग्लोबल कीमत करीब $3,000 तक जाती है।
भारत में कब से मिलेगा?
Apple के मुताबिक iPhone Duo के प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और इसकी बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। यानी भारत में ग्राहकों को फोन के लिए अक्टूबर के अंत तक इंतजार करना होगा।
iPhone Duo में क्या मिलेगा?
* 7.6 इंच फोल्डेबल इनर डिस्प्ले
* 5.4 इंच कवर डिस्प्ले
* A20 Pro चिप
* डुअल 48MP रियर कैमरा
* 2x ऑप्टिकल जूम
* करीब 5400mAh बैटरी
* 256GB से 2TB तक स्टोरेज
* Touch ID
* Apple Pencil सपोर्ट
* केवल eSIM
* iOS 27
* IP68 रेटिंग
iPhone Duo vs iPhone 18 Pro: कैमरा में कौन आगे?
अगर आपका फोकस फोटोग्राफी और वीडियो पर है तो iPhone 18 Pro ज्यादा आकर्षक विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें 48MP मेन कैमरे के साथ Variable Aperture दिया गया है। वहीं iPhone Duo की सबसे बड़ी ताकत उसका फोल्डेबल डिजाइन और 7.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले है।
यह भी पढ़ें:Apple iPhone Fold Ultra: पहली बार फोल्डेबल iPhone की एंट्री, ₹2.5 लाख तक हो सकती है कीमत