Apple iPhone Fold Ultra Launch: Apple आज 9 सितंबर 2026 को अपने बड़े लॉन्च इवेंट “Surprise and Shine” में कई नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है। इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। रिपोर्ट्स में इसे iPhone Fold, iPhone Ultra या iPhone Duo जैसे नामों से बताया जा रहा है। हालांकि, Apple ने अभी तक डिवाइस का आधिकारिक नाम कन्फर्म नहीं किया है।

रात 10:30 बजे शुरू होगा Apple Event
Apple का यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार 9 सितंबर की रात 10:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। इस बार इवेंट की शुरुआत कंपनी के न्यू सीईओ जॉन टर्नस करेंगे साथ ही इस दौरान कंपनी के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ फोल्डेबल iPhone की घोषणा होने की संभावना है।

कैसा होगा Apple का पहला Foldable iPhone?
लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का पहला फोल्डेबल iPhone बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आ सकता है। यानी फोन बंद होने पर यह सामान्य स्मार्टफोन जैसा दिखाई देगा और खोलने पर बड़ी स्क्रीन में बदल जाएगा। रिपोर्ट्स में करीब 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन और 7.8 इंच की अंदरूनी स्क्रीन का दावा किया गया है। Apple कथित तौर पर फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी समस्या यानी स्क्रीन की क्रीज को कम करने पर भी खास ध्यान दे रही है।

A20 Pro चिप और Touch ID की उम्मीद
रिपोर्ट्स के अनुसार फोल्डेबल iPhone में A20 Pro चिप मिल सकती है। इसके अलावा Apple का नया C2 मॉडेम भी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। एक खास बदलाव बायोमेट्रिक सिक्योरिटी को लेकर हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस मॉडल में Face ID की जगह Touch ID को पावर बटन में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, ये सभी जानकारियां अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई हैं।

कैमरा सेटअप भी हो सकता है अलग
फोल्डेबल iPhone में Apple कैमरा सिस्टम को भी अलग तरीके से पेश कर सकती है। मौजूदा रिपोर्ट्स में दो रियर कैमरों की बात सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मेन और अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है, जबकि टेलीफोटो कैमरा न दिए जाने की संभावना है।

₹2.5 लाख तक हो सकती है कीमत
सबसे ज्यादा चर्चा iPhone Fold Ultra की कीमत को लेकर है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की कीमत $2,500 से ज्यादा हो सकती है। दूसरी ओर, कुछ बाजार रिपोर्ट्स इसकी शुरुआती कीमत $2,000 से ऊपर रहने का अनुमान लगा रही हैं।

भारत में इसकी कीमत ₹2 लाख से ₹2.5 लाख या उससे भी ज्यादा हो सकती है। कुछ भारतीय रिपोर्ट्स ने करीब ₹2.5 लाख की शुरुआती कीमत का अनुमान लगाया है। हालांकि, Apple की आधिकारिक भारतीय कीमत लॉन्च के दौरान ही साफ होगी।

iPhone 18 Pro और Pro Max भी होंगे लॉन्च
फोल्डेबल iPhone के अलावा Apple आज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल Apple अपने प्रीमियम मॉडल्स पर ज्यादा फोकस कर सकती है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 को बाद में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Apple के लिए क्यों खास है फोल्डेबल iPhone?
Apple की फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री काफी देर से हो रही है। Samsung ने कई साल पहले Galaxy Fold के साथ इस सेगमेंट में कदम रखा था। अब Apple की एंट्री से फोल्डेबल फोन बाजार में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। विश्लेषकों का मानना है कि Apple की ब्रांड वैल्यू और मजबूत इकोसिस्टम इस कैटेगरी को तेजी से लोकप्रिय बना सकता है।

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, पतला डिजाइन, नई चिप और Apple का प्रीमियम अनुभव इसे बाजार के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकता है। हालांकि, नाम, कीमत और फीचर्स की अंतिम पुष्टि Apple के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें: ___Weather Today: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत जानें आज का हाल