Delhi: Apple ने एक बार फिर अपनी बढ़ी लॉच से लोगों को हैरान कर दिया हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि iPhone 18 Duo लॉच होने के बाद भी apple ने अपने पुराने iPhone variants की कीमतों में कोई कमी नहीं की हैं। बल्कि Apple ने भारत में कई मौजूदा iPhone मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों के लिए बड़ा झटका है, जो नए iPhone लॉन्च के बाद iPhone 17 की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे। आमतौर पर नए मॉडल आने के बाद पुराने मॉडल की कीमत घटने की उम्मीद की जाती है, लेकिन इस बार Apple ने इसके उलट कीमत बढ़ा दी है।

iPhone 17 खरीदना अब पड़ेगा महंगा
बता दें कि अब iPhone 17 की कीमतों में 17000 तक का इजाफा हुआ है। यानी अगर आप iPhone 17 के 256GB वेरिएंट लेने की सोच रहे है तो आपको ₹82,900 रुपये की जगह कुल ₹99,900 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि iPhone 17e की कीमत में 15 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। यानि पहले जो कीमत 64,900 रुपये थी वह अब 79,900 रुपये कर दी गई है।

iPhone 16 की कीमत भी बढ़ी
सिर्फ iPhone 17 ही नहीं बल्कि Apple ने iPhone 16 की भी कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। iPhone 16 की कीमत 89,900 रुपये कर दी गई है. पहले iPhone 16 की कीमत 69,900 रुपये थी।

iPhone Air में 30 हजार रुपये का इजाफा
iPhone 17,16 के साथ-साथ Apple ने iPhone Air की भी कीमतें बढ़ाई हैं। iPhone Air, असल में ऐपल का सबसे स्लिम हैंडसेट है. इसकी कीमत में 30 हजार रुपये का इजाफा कर दिया गया है। पहले जो कीमत 1,19,900 रुपये थी। वह अब 1,49,900 रुपये हो गई हैं। यानी नए iPhone लॉन्च के बाद Apple के मौजूदा लाइनअप में कई मॉडल अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं।

नए iPhone 18 Pro और फोल्डेबल iPhone Duo की एंट्री
Apple ने इस बार अपने प्रीमियम लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश किया है। फोल्डेबल मॉडल का नाम iPhone Duo रखा गया है। iPhone Duo की कीमत अमेरिका में $1,999 से शुरू होती है। इसमें बड़ा इंटरनल डिस्प्ले, मल्टीटास्किंग सपोर्ट और Apple Pencil सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ग्राहकों की जेब पर क्यों पड़ा असर?
नए प्रीमियम मॉडल्स की एंट्री के साथ Apple ने अपनी पूरी iPhone प्राइसिंग स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। ऐसे में पुराने मॉडल को सस्ता करने के बजाय कंपनी ने उनकी कीमतें बढ़ा दी हैं। खासकर iPhone 17 के ₹17,000 महंगे होने से उन ग्राहकों का बजट बिगड़ सकता है, जो फेस्टिव सीजन में इसे खरीदने की तैयारी कर रहे थे। अब iPhone खरीदने से पहले पुराने और नए मॉडल की कीमत के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली छूट की तुलना करना ज्यादा जरूरी हो गया है।

iPhone की नई कीमतों पर एक नजर

* iPhone 17: अब ₹99,900 से शुरू
* iPhone 17e: अब ₹79,900 से शुरू
* iPhone Air: अब ₹1,49,900 से शुरू
* iPhone 18 Pro: ₹1,64,900 से शुरू
* iPhone 18 Pro Max: ₹1,79,900 से शुरू
* iPhone Duo (फोल्डेबल): अमेरिका में $1,999 से शुरू

इसलिए अगर आप iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ नए मॉडल के लॉन्च का इंतजार करना फायदे का सौदा नहीं माना जा सकता। Apple ने इस बार पुराने मॉडल्स को सस्ता करने के बजाय उनकी कीमत बढ़ाकर ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।

यह भी पढ़ें: Apple का पहला Foldable iPhone हुआ लॉन्च, 2.99 लाख रुपये की कीमत ने चौंकाया, जानें क्या है खास