Hyundai Motor India अपनी नई SUV Bayon को 26 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस गाड़ी को पहले ही पेश कर चुकी है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसे Hyundai Venue और Creta के बीच रखा जाएगा। करीब 4.2 मीटर लंबी इस SUV में डिजाइन के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स पर भी खास ध्यान दिया गया है।

नई Hyundai Bayon की कीमत लॉन्च के दिन सामने आएगी। हालांकि, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है। कंपनी को उम्मीद है कि नया मॉडल त्योहारों के दौरान ग्राहकों को आकर्षित करेगा।

लॉन्च डेट और बुकिंग की जानकारी

Hyundai Bayon भारत में 26 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट hyundai.co.in या नजदीकी अधिकृत डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसकी बुकिंग के लिए 11,000 रुपये देने होंगे। गाड़ी की डिलीवरी त्योहारी सीजन के दौरान शुरू होने की उम्मीद है।

कैसा होगा नई SUV का डिजाइन?

Hyundai Bayon का डिजाइन कंपनी की नई ‘Art of Steel’ स्टाइलिंग पर आधारित है। इसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलैम्प सेटअप और ऊपर की तरफ LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा, इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं।

इस SUV की लंबाई करीब 4.2 मीटर है। ऐसे में आकार के मामले में यह Venue से बड़ी और Creta से छोटी होगी। कंपनी ने इसे अपने अपडेटेड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है।

इंजन और गियरबॉक्स

Hyundai Bayon में शुरुआत में 1.5-लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है गियरबॉक्स के लिए ग्राहकों को दो विकल्प मिलेंगे। इनमें 6-स्पीड मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल हैं। इसके अलावा, भविष्य में इसका पेट्रोल-CNG वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, CNG मॉडल को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स में क्या मिलेगा खास?

नई Bayon में टेक्नोलॉजी पर खास जोर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें जनरेटिव AI पर आधारित वॉयस असिस्टेंट मिलेगा, जिसे Perplexity और SoundHound AI की मदद से तैयार किया गया है।

इसके अलावा, SUV में दो 12.3-इंच की कर्व्ड स्क्रीन वाला पैनोरामिक डिस्प्ले सेटअप दिया जाएगा। इसमें NVIDIA की तकनीक पर आधारित कनेक्टेड कार नेविगेशन कॉकपिट भी शामिल है।

गाड़ी के 19 कंट्रोलर्स के लिए ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा मिलेगी। साथ ही, Hyundai Bluelink के जरिए 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स भी दिए जाएंगे।

अन्य संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ जैसे विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, इन सभी फीचर्स की वेरिएंट के हिसाब से उपलब्धता की पुष्टि लॉन्च के समय होगी।

ये भी पढ़ें- कार का एयरबैग कब खुलता है और कब नहीं? जानिए इसके पीछे का पूरा विज्ञान और इतिहास

सेफ्टी पर भी रहेगा फोकस

Hyundai Bayon के प्लेटफॉर्म को 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, इसका वास्तविक क्रैश टेस्ट स्कोर और रेटिंग आधिकारिक तौर पर सामने आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Venue और Creta के बीच होगी नई Bayon की जगह

Hyundai Bayon को कंपनी के SUV पोर्टफोलियो में Venue और Creta के बीच रखा जाएगा। इसकी कीमत, फीचर्स और आकार को देखते हुए यह उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प बन सकती है, जो कॉम्पैक्ट SUV से कुछ बड़ी गाड़ी चाहते हैं, लेकिन Creta से छोटे मॉडल को प्राथमिकता देते हैं।