Tej Pratap Yadav viral video: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही कुछ नया सामने आने वाला है, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी।
वीडियो में साथ नजर आए तेज प्रताप और मल्लिका
तेज प्रताप यादव की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वह और मल्लिका शेरावत एक लाल रंग के सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच बातचीत होती नजर आ रही है। वीडियो के एक हिस्से में तेज प्रताप अपने मोबाइल फोन पर कुछ दिखाते हुए भी दिखाई देते हैं। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक भी जोड़ा गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया है। साथ ही तेज प्रताप यादव जिस नए काम या घोषणा की ओर इशारा कर रहे हैं, उसका खुलासा भी नहीं हुआ है।
https://x.com/TejYadav14/status/2084897605700792354?s=20
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर किए कमेंट
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने तेज प्रताप यादव के अंदाज की तारीफ की तो कुछ ने मजेदार टिप्पणियां करते हुए उनके आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर अनुमान लगाए। एक यूजर ने लिखा कि तेज प्रताप यादव का अंदाज हमेशा अलग रहता है और वह हर बार कुछ नया करते नजर आते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई फिल्मी प्रोजेक्ट आने वाला है तो उसमें किसी और स्टार की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि तेज प्रताप का अपना ही अलग स्वैग है।
अब लोगों को है नए ऐलान का इंतजार
तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज, धार्मिक रुचि और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनके इस वीडियो के बाद लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर वह कौन-सी नई चीज सामने लाने वाले हैं।
Written By: Sushma Pandey