Royal Enfield फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपनी नई बाइक Guerrilla 450 का नया मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि बीते दिन कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया था। रॉयल एनफील्ड की यह बाइक Himalayan 450 और Sherpa 450 के इंजन पर आधारित है।
जानिए फीचर्स और कलर ऑप्शन के बारे में
इस बाइक की फीचर्स और कलर ऑप्शान की बात किया जाएं तो इस बार कंपनी ने Guerrilla 450 APEX को नए वेरिएंट और नए कलर्स के साथ लॉन्च किया है, जिसके ग्राहकों को इसकी तरफ आकर्षित किया जा सके। वहीं, कंपनी ने स्ट्रीट और स्पोर्ट्स मोड्स को और बेहतर बनाया है। इसमें Mode Retention दिया गया है जिससे बाइक दोबारा चालू करने पर भी आपके पुराने चुने मोड को याद रखती है। यह बाइक अब APEX Red, APEX Black, APEX Green में उपलब्ध है।
इंजन और पावर के बारे में
कंपनी इंजन और पावर में ध्यान दिया है। कंपनी ने इसमें लिक्विड-कूल्ड DOHC सिंगल सिलिंडर 452cc इंजन दिया है। यह इंजन 8,000rpm पर 40PS की पावर और 5,500rpm पर 40nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने ऊबड़-खाबड़ रास्तों को ध्यान में रखते हुए काम किया है। यह बाइक ऊबड़-खाबड़ रास्तों और हाईवे पर बेहतर संतुलन में काम करेंगा, इसमें आगे 41mm के टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। सुरक्षा के लिए बाइक के अगले पहिए में 320mm और पिछले पहिए में 270mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, साथ ही, इसमें डुअल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है।
बाइक का वजन
बाइक के वजन के बारे में बात करें तो इस बाइक में 1440mm का व्हीलबेस, 169mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। Guerrilla 450 की कुल लंबाई 2090mm और चौड़ाई 855mm है। इसकी सीट की ऊंचाई की बात करें तो यह 780mm है। इसके अलाव, बाइक का वजन 185 किलोग्राम (Kerb Weight) है और 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
The all-new Guerrilla 450 Apex. A lean, mean cornering machine recalibrated for urban geometry—with a torquey 40PS x 40Nm x 452cc engine that gives more growl for the prowl. #ApexMode #Guerrilla450 #GRRR #RoyalEnfieldStreet #RoyalEnfield #RidePure #PureMotorcycling pic.twitter.com/LRxkKUVzzT
— Royal Enfield (@royalenfield) March 27, 2026
कितनी है Guerrilla 450 की कीमत?
Royal Enfield के Guerrilla 450 के कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपनी इन नई बाइक की कीमत 2,49,194 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। Royal Enfield के चीफ कमर्शियल ऑफिसर यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कंपनी की 125 साल की विरासत और शेरपा प्लैटफॉर्म पर बनी 1,25,000 बाइक्स की उपलब्धि पर गर्व जताया है। यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि, Guerrilla 450 ने उन राइडर्स के बीच अपनी एक खास जगह बना ली है जो सड़कों पर चलने वाली ऐसी बाइक चाहते हैं, जो चलाने में मजेदार होने के साथ चलाने में आसान हो।
Written By Toshi Shah