Delhi: दिल्ली में हुई अचानक तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है, जहा एक तरफ कई प्रमुख इलाकों और अंडरपास में भारी जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। तो वही दूसरी तरफ द्वारका अंडरपास, एयरपोर्ट रोड और साउथ दिल्ली के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित
बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा होने से कुछ जगहों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई। ऑफिस और जरूरी काम के लिए घर से निकले लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ा। खासकर जलभराव वाले रास्तों पर वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ा। वही दिल्ली-एयरपोर्ट स्ट्रेच और इससे जुड़े रास्तों पर भारी जलभराव से गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती नजर आईं। द्वारका के कई अंडरपास पानी से भर गए, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और आसपास जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही सैनिंक फार्म्स, जनपथ और तुगलकाबाद समेत कई निचले इलाकों की सड़कों पर पानी जमा हो गया है।

यह भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण ने कर दिया कन्फ्यूज, कब है रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त?

मौसम विभाग ने बारिश का जताया अनुमान
दिल्ली-एनसीआर में अगस्त के दौरान मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण तापमान में कुछ राहत मिलती है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है। वही मौसम विभाग ने भी आने वाले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान लगाया हैं जिससे लोगो को भारी दिकतो का सामना करना पर सकता हैं

इन इलाको में हुआ भरी जलभराव
* चाणक्यपुरी
* जनपथ
* कर्तव्य पथ
* इंडिया गेट
* राव तुलाराम मार्ग
* फिरोजशाह रोड
* दिल्ली एयरपोर्ट रोड
* द्वारका अंडरपास

यह भी पढ़ें:गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने वापस ली तलाक़ की अर्ज़ी, बेटे यश के साथ मुंबई फैमिली कोर्ट में दिखी सुनीता

Written By: Shivani Gupta