Pakistan Independence Day Viral Video: पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लाहौर के लिबर्टी मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाले केक को काटने से पहले ही भीड़ उस पर टूट पड़ी।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही केक लोगों के सामने लाया गया, कई लोग उसे लेने के लिए आगे बढ़ गए। देखते ही देखते स्थिति ऐसी बन गई कि औपचारिक रूप से केक काटने का कार्यक्रम पूरा होने से पहले ही लोग हाथों से केक उठाकर ले जाने लगे।
केक बांटने की थी योजना, लेकिन भीड़ ने बिगाड़ा माहौल
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के मौके पर लाहौर के लिबर्टी मार्केट में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पाकिस्तान के झंडे के डिजाइन वाला खास केक तैयार किया गया था।योजना थी कि समारोह के बाद केक काटकर वहां मौजूद लोगों और बच्चों के बीच बांटा जाएगा, लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद भीड़ के कारण हालात बदल गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ लोग केक के टुकड़े लेने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। कई लोग अपने हाथों में केक लेकर वहां से जाते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे भीड़ के अनुशासन से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे आर्थिक परेशानियों और लोगों की स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं।
पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर फिर उठे सवाल
इस घटना के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और आम लोगों की परेशानियों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।पाकिस्तान लंबे समय से महंगाई, बेरोजगारी और जरूरी सामानों की बढ़ती कीमतों जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में दिख रही घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
Written By: Shivashakti Narayan SINGH