Top Career Paths for Extroverts: क्या आप भी extrovert हैं और आपको भी लोगों से बातें करना, अपनी बात लोगो तक पहुँचाना पसंद हैं और आप इसे एक करियर ऑप्शंस की तरह देखते है तो ये खबर आपके लिए हैं।

अक्सर हम अपनी ज्यादा बोलने और जल्दी घुलने-मिलने वाली आदतों को नेगेटिव समझते है। हमे लगता है कि कही कोई हमे जज न करे लेकिन यह एक स्किल है। जो लाखों लोगों के पास ये नहीं है क्या आप जानते हैं। इस एक स्किल से आप लाखो करोड़ो कमा सकते है। अगर नहीं तो हम आपके लिए लाए है कुछ ऐसे करियर ऑप्शन्स जो आपको एक अच्छे करियर के साथ-साथ हाई पैकेज भी दे सकता है।

कई लोग सोचते हैं कि अच्छी बातचीत की शैली से हम सिर्फ टीवी एंकरिंग या जर्नलिज्म जैसे करियर में ही जा सकते है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है आज के डिजिटल युग में कम्युनिकेशन लवर्स के लिए कई नए और हाई-पेइंग करियर ऑप्शंस खुल चुके हैं। बोलने और लिखने की कला आपको बेहतरीन पैकेज दिला सकती है। अगर आप भी अपनी इस कला को शानदार करियर में बदलना चाहते हैं तो जानिए 5 ऐसे करियर ऑप्शन के बारे में, जो कम्युनिकेशन एक्सपर्ट के लिए ही बने हैं।

यह भी पढ़ें: BTech Courses List: बीटेक में है कुल कितने कोर्स? ज्यादा लोकप्रिय ब्रांच कौन सी?

Extrovert लोगों के लिए बेहतरीन करियर विकल्प:

1. सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट
ग्राहकों से मिलना, बातचीत करना और रिश्ते बनाना

2. मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग
ब्रांडिंग, कैंपेन और लोगों तक पहुंच बनाने का काम

3. पत्रकारिता / न्यूज एंकर / रिपोर्टर
इंटरव्यू लेना, लोगों से जुड़ना और स्टोरी बताना

4. पब्लिक रिलेशन (PR)
मीडिया से बातचीत, इवेंट मैनेजमेंट और कंपनी की छवि संभालना

5.उद्यमिता (Entrepreneurship)
बिजनेस शुरू करना, टीम लीड करना और नए लोगों से जुड़ना

6. शिक्षक / ट्रेनर
लोगों को सिखाना, प्रेरित करना और संवाद करना

7. ह्यूमन रिसोर्स (HR)
भर्ती, कर्मचारियों से बातचीत और टीम मैनेजमेंट

8. वकील (Lawyer)
बहस करना, क्लाइंट से मिलना और अपनी बात रखना

9. राजनीति / पब्लिक सर्विस
जनता से जुड़ना, भाषण देना और नेतृत्व करना

10. इवेंट मैनेजमेंट
कार्यक्रमों का आयोजन और लोगों के साथ समन्वय

11. ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी
होटल, टूरिज्म और ग्राहक सेवा से जुड़े काम

12. कंटेंट क्रिएटर / सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
ऑडियंस से जुड़ना, वीडियो बनाना और विचार साझा करना

यह भी पढ़ें:3 साल की वकालत नहीं, 1 साल की प्रैक्टिस से बन सकेंगे सिविल जज? सुप्रीम कोर्ट ने बदला नियम......

Extrovert लोगों के लिए खास तौर पर अच्छे करियर:

  • न्यूज एंकर
  • डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर
  • सोशल मीडिया मैनेजर
  • बिजनेस लीडर
  • सेल्स मैनेजर
  • कॉरपोरेट ट्रेनर
  • एंटरप्रेन्योर
  • कंसल्टेंट

कम्युनिकेशन एक्सपर्ट के लिए करियर ऑप्शन
अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी हैं और आप बेझिझक अपनी बात दूसरों के सामने रख लेते हैं तो यह रेज्यूमे के लिए प्लस पॉइंट है।  ज्यादातर जॉब प्रोफाइल्स में ऐसे ही लोगों की जरूरत होती है।

1. कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस मैनेजर
कस्टमर्स और मीडिया तक अपनी बात सही तरह से पहुंचाने के लिए हर बड़ी कंपनी को एक प्रोफेशनल की जरूरत होती है। कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस मैनेजर का काम कंपनी की अच्छी इमेज बनाना और ब्रांड वैल्यू को बनाए रखना होता है।

यह भी पढ़ें:MP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

2. पब्लिक रिलेशंस यानी पीआर एक्सपर्ट
पीआर का पूरा काम ही नेटवर्किंग और सही बातचीत पर टिका होता है। पीआर स्पेशलिस्ट के तौर पर आपका काम सेलिब्रिटीज, कंपनियों या बड़े ब्रांड्स की साख को मजबूत बनाना होता है। किसी संकट के समय ब्रांड की इमेज बचानी हो या किसी नए प्रोडक्ट का प्रमोशन करना हो।

3. डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर
आज का दौर यूट्यूब, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया का है. अगर आप कहानियां सुनाने में माहिर हैं और कैमरे या माइक के सामने बेझिझक बोल सकते हैं तो डिजिटल कंटेंट क्रिएशन एक बहुत बड़ा मैदान है। पॉडकास्टिंग और ऑडियो शो आजकल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

4. इंटरनल कम्युनिकेशंस स्पेशलिस्ट
बड़ी कंपनियों में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में मैनेजमेंट की सोच को सभी एंप्लॉइज तक सही ढंग से पहुंचाना और ऑफिस में सही माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।

5. कॉर्पोरेट ट्रेनर और सॉफ्ट स्किल्स कोच
आज-कल हर व्यक्ति अपनी पर्सनालिटी, कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारना चाहता है। अगर आपको दूसरों को गाइड करना और कुछ नया सिखाना पसंद है तो आप कम्युनिकेशन कोच बन सकते हैं।