UPSC का सपना तो हर कोई देखता हैं। लेकिन कुछ ही लोग सही strategy और सही knowledge की वजह से इस परीक्षा को पास करते है और अपना ias officer बनने का सपना पूरा करते है। तो आज हम आपको बताएंगे कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कुल कितने पेपर होते है और इन्हे पास करने की strategy क्या है ?

Total Papers in UPSC Exam: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कुल 11 लिखित पेपर होते हैं. इन्हें प्रीलिम्स और मेंस में बांटा गया है। प्रीलिम्स में 2 ऑब्जेक्टिव पेपर होते हैं, जबकि मेंस में 9 डिस्क्रिप्टिव पेपर देने होते हैं। इसके बाद यूपीएससी इंटरव्यू होता है। जानिए हर स्टेज और पेपर का पूरा हिसाब-किताब।

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की यात्रा 3 चरणों बांटी गई है-

  • प्रीलिम्स ( Pre lims)
  • मेंस (Mains)
  • पर्सनैलिटी टेस्ट (Interview)

वही लिखित परीक्षा की बात करें तो प्रीलिम्स और मेंस मिलाकर कुल 11 पेपर देने होते हैं। प्रीलिम्स में ऑब्जेक्टिव टाइप यानी एमसीक्यू वाले 2 पेपर होते हैं, जबकि मेंस में लिखकर उत्तर देने वाले 9 पेपर होते हैं।

यूपीएससी सीएसई परीक्षा पैटर्न
किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसका पैटर्न समझना जरूरी है। इससे कहीं भी गलती की गुंजाइश नहीं बचती है। आईएएस, आईपीएस परीक्षा देने से पहले जानिए यूपीएससी सीएसई परीक्षा पैटर्न।

यह भी पढ़ें:BTech Courses List: बीटेक में है कुल कितने कोर्स? ज्यादा लोकप्रिय ब्रांच कौन सी?

प्रीलिम्स परीक्षा
यूपीएससी परीक्षा की शुरुआत प्रीलिम्स से होती है। इसमें एक ही दिन में दो पेपर कराए जाते हैं। ये दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप के होते हैं:

पेपर-1 (जनरल स्टडीज / GS): इसमें 100 सवाल (200 नंबर) के होते हैं। इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था और करंट अफेयर्स जैसे विषय पूछे जाते हैं।मेंस में पहुंचने के लिए कटऑफ इसी के आधार पर बनती है।

पेपर-2 (CSAT): इसमें मैथ्स, रीजनिंग और कॉम्प्रिहेंशन के 80 सवाल (200 नंबर) होते हैं। यह केवल क्वॉलिफाइंग पेपर होता है.. यानी इसमें बस 33% (लगभग 66 नंबर) लाने होते हैं।

मेंस परीक्षा – 9 डिस्क्रिप्टिव पेपर

प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में बैठते हैं। इसमें उत्तर विस्तार से लिखने होते हैं। यूपीएससी मेंस परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं:
क्वॉलिफाइंग भाषा के 2 पेपर:

पेपर A: कोई भी एक भारतीय भाषा (जैसे हिंदी).
पेपर B: अंग्रेजी.

ये दोनों 300-300 नंबर के होते हैं. इनमें सिर्फ 25% नंबर लाकर पास होना जरूरी है, इनके मार्क्स फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते।

यह भी पढ़ें:UPSC का हैं सपना तो जानिए पेपर की Strategy..... कुल कितने अंक और कुल कितने पेपर

मेरिट वाले 7 पेपर (250 अंक प्रति पेपर):
निबंध (Essay): इसमें दिए गए विषयों पर 2 निबंध लिखने होते हैं।
GS Paper 1: भारतीय संस्कृति, इतिहास, भूगोल और समाज।
GS Paper 2: संविधान, शासन व्यवस्था (Polity) और अंतर्राष्ट्रीय संबंध।
GS Paper 3: इकोनॉमी, साइंस-टेक्नोलॉजी, पर्यावरण और सुरक्षा।
GS Paper 4: नीतिशास्त्र (Ethics), Integrity and Aptitude।

ऑप्शनल विषय: इसके लिए एक विषय चुनना होता है, जिसके 2 पेपर (ऑप्शनल पेपर 1 और पेपर 2) होते हैं।

यूपीएससी पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू)
यूपीएससी मेंस के 7 मेरिट पेपर्स (कुल 1750 अंक) क्लियर करने के बाद 275 अंकों के इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाता है। यहां ज्ञान से ज्यादा पर्सनैलिटी, सोचने की क्षमता और फैसले लेने की काबिलियत को परखा जाता है। इसमें कहीं से भी कुछ भी पूछा जा सकता है। इंटरव्यू के सवाल आपके आउटफिट, हॉबी से लेकर होमटाउन तक.. कहीं से भी हो सकते हैं। ज्यादातर एक्सपर्ट इसके सवाल बनाने के लिए अभ्यर्थी का डीएएफ फॉर्म चेक करते हैं।

फाइनल सिलेक्शन का गणित: 1750 + 275 = 2025 अंक
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में कुल लिखित पेपर्स 11 होते हैं (2 प्रीलिम्स + 9 मेंस).

हालांकि, किसी भी अभ्यर्थी की फाइनल रैंक और सर्विस का फैसला केवल मेंस के 7 पेपर्स (1750 मार्क्स) और इंटरव्यू (275 मार्क्स) यानी कुल 2025 अंकों में से हासिल किए गए नंबरों के आधार पर किया जाता है। सर्विस के लिए प्राथमिकता लिस्ट के आधार पर अपनी चॉइस भरनी होती है।