India vs Sri Lanka, Galle Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी पहला टेस्ट मैच इंडियन टीम के लिए अब तक काफी बेहतरीन रहा है और इंडिया ने 450 से ज्यादा रन बना लिए हैं। पहले दिन के तरह ही दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और अब मैच में ड्राइविंग सीट पर है।
दूसरे दिन भी भारत ने किया कमाल का प्रदर्शन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम ने पहले दिन 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए थे और दूसरे दिन की समाप्ति के बाद इंडिया का स्कोर 460 रन हो गया है। यानी इंडिया ने 172 रन जोड़े हैं। हालांकि इस दौरान इंडिया के कई विकेट भी गिरे और अब वो 9 विकेट खो चुकी है। भारत-लंका के बीच जारी इस टेस्ट मैच में दूसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ 21 ओवर का ही खेल हो सका। जबकि पहले दिन 73 ओवर फेंके गए थे।
कुलदीप-कृष्णा कर रहे बल्लेबाजी
इस समय इंडियन टीम की ओर से कुलदीप यादव 13 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 गेंदों में 1 रन बनाया है। अब देखना होगा कि क्या ये दोनों बल्लेबाज कल सुबह मिलकर कम से कम 40 रन और जोड़ इंडिया का स्कोर 500 पार ले जा सकेंगे या नहीं।
मालूम हो कि पहले दिन दमदार बल्लेबाजी कर रहे देवदत्त पडिक्कल 167, केएल राहुल 82 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान ऋषभ पंत ने 39 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली। मानव के बल्ले से भी 24 रन आए।
प्रभात जयसूर्या और केशर नुवांथा ने किया कमाल
दूसरे दिन के खेल में प्रभात जयसूर्या और केशर नुवांथा की जोड़ी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। प्रभात जयसूर्या ने अब तक कुल 109 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। वहीं केशर नुवांथा ने 175 रन देकर 3 विकेट हासिल किया है। एक विकेट मिला है असिथा फर्नांडो को, जोकि उन्होंने 61 रन खर्च करके हासिल किया है। अब देखना होगा कि तीसरे दिन के खेल में इंडिया बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी से भी डोमिनेट कर सकेगी या नहीं।
यह भी पढ़ें: दोहरे शतक से चूके Devdutt Padikkal, फिर भी बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
Written By: Anil Kumar