उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस अपराधियों पर लगातार कहर बरपा रही है। यूपी ही नहीं पूरे देश में बाबा की पुलिस के नाम से भी यूपी पुलिस जानी जाती है। लेकिन अब यूपी पुलिस अपने थीम सॉन्ग खाकी के सितारे आने के बाद सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी है। बीते दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस सॉन्ग को आवाज और संगीत देने वाली टीम के साथ मिलकर लोकभवन में इसे लॉच किया है।
थीम सॉन्ग के अंदर है अभिनेता अमिताभ बच्चन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में उत्तर प्रदेश पुलिस के नए थीम गीत 'खाकी का सितारा' का आधिकारिक शुभारंभ किया। प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन द्वारा स्वरबद्ध और पुलिस के शौर्य व संवेदना को समर्पित इस गीत का उद्देश्य बल के समर्पण को और मजबूत करना है। इस थीम सॉन्ग में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी है। जो इस सॉन्ग की खासियत है। सॉन्ग में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक फिल्म भी दिखाई है। अभिनेता करण आनंद के दमदार अभिनय के जरिए खाकी की संवेदनशीलता, शौर्य, समर्पण को दर्शाया गया है। इसके डीओपी प्रवीण तालान, रूपाली तालान और आशीष रमेश पांडेय हैं।
सॉन्ग पुलिस की उपलब्धि नहीं वर्दी में मौजूद शख्स की कहानी दर्शाता है
पुलिस के सामने कई बार विपरीत परिस्थितयां भी आ जाती है। जिसका सामना पुलिस डटकर करती है। पुलिसकर्मी शौर्य और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण ने मौके पर उपस्थित रहते हुए कहा कि यह सॉन्ग पुलिस की उपलब्धि नहीं बल्कि वर्दी में मौजूद एक शख्स की कहानी को दर्शाता है। फिल्म इसमें पुलिस की आधुनिक तस्वीर दिखाने का आग्रह किया।
रचनात्मक निर्देश का कार्य पुलिस अधिकारी की मदद से हुआ
अभिनेता नाना पाटेकर ने और राज शाण्डिल्य निर्देशित इस फिल्म में नागरिकों को साइबर अपराध से सावधान रहने व डिजिटल को सही तरीके से इस्तेमाल करने पर जोर दिया। अभिनेता नाना पाडेकर ने यह भी कहा कि पुलिस जितनी आधुनिक होगी उतना ही आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करेगी। अपराधियों में भी इसका असर दिखाई देगा। पुलिस का अपराधियों में खौफ दिखेगा। इस थीम सॉन्ग को आलोक श्रीवास्तव ने लिखा और रचनात्मक निर्देशन का कार्य डीजीपी के जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव की मदद से किया गया है।
जानिए गीत व लॉन्चिंग से जुड़ी मुख्य खासियत
- गीत का नाम: खाकी का सितारा
- लॉन्च की तारीख: 14 अगस्त 2026
- स्थान: लोकभवन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने इस गीत को लेकर एक संदेश भी दिया है। जिसमें सीएम योगी ने कहा कि जहां शौर्य होगा, वहीं संवेदना भी होगी, और स्पष्ट किया कि कानून के सामने रसूख या किसी का भी प्रभाव कोई मायने नहीं रखता।
यह भी पढ़ें: 80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM नरेंद्र मोदी ने देश को किया संबोधित
Written By: MADHVI TANWAR