Hitman Rohit Sharma, BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI में इस समय महायुद्ध चल रहा है और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट के स्टार हिटमैन रोहित शर्मा हैं। रोहित की वजह से सेलेक्टर्स और एक बोर्ड अधिकारी के बीच बहस छिड़ गई है और मामला धीरे-धीरे हाथ से निकलते चले जा रहा है।

BCCI में छिड़ा हुआ है घमासान

दरअसल, इंग्लैंड वनडे सीरीज से बोर्ड अधिकारी और सेलेक्टर्स के बीच जंग चल रही है। चूंकि सेलेक्टर्स रोहित शर्मा को टीम से बाहर करना चाह रहे हैं और बोर्ड अधिकारी उन्हें आगे मौका देना चाहते हैं। इंडियन टीम के मौजूदा चीफ सेलेक्टर्स अजीत अगरकर ने यह फाइनल कर दिया था कि इंग्लैंड वनडे सीरीज हिटमैन की लास्ट सीरीज होगी।

लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने यह ऐलान कर दिया कि रोहित कहीं नहीं जा रहे और प्लान का अभी भी हिस्सा हैं। इसके चलते सेलेक्टर्स उनसे खफा हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार चयनकर्ता ने यह तय कर लिया था कि लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी मैच होगा और 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जगह किसी अन्य युवा को मौका दिया जाएगा। लेकिन देवजीत सैकिया ने रोहित के भविष्य को लेकर बयान दे चीजें बिगाड़ दीं।

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भी मिलेगा मौका

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम को 27 सितंबर से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और इस सीरीज में हमें रोहित शर्मा भी खेलते दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अगर चीजें बिगड़ी तो शायद फैसला कुछ अलग हो। चूंकि रोहित की उम्र की वजह से कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा बनते नहीं देखना चाहते हैं।

रोहित शर्मा की उम्र इस समय 39 साल है और 2027 वर्ल्ड कप से पहले ही वो 40 साल के हो जाएंगे। साथ ही उनका अफ्रीकी सरजमीं पर रिकॉर्ड भी पहले से ही खराब है।

अगरकर की जाने वाली है कुर्सी

मालूम हो कि इंडियन क्रिकेट टीम के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाया जा सकता था। लेकिन अब सितंबर में ही उन्हें हटाया जा सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड बहुत जल्द एक मीटिंग करने वाला है, जिसमें सभी मुद्दे डिस्कस किए जाएंगे। हालांकि अंतिम फैसला क्या होगा ये देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें: दोहरे शतक से चूके Devdutt Padikkal, फिर भी बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

Written By: Anil Kumar